असम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ONGC पाइपलाइन से कच्चा तेल चोरी के आरोप में एसपी गिरफ्तार – Jagran

असम के गोलाघाट जिले में ONGC पाइपलाइन से कच्चे तेल की चोरी के मामले में पुलिस अधीक्षक (SP) दीपेन पातर को गिरफ्तार किया गया है।
असम में एसपी गिरफ्तार।
गोलाघाट में ONGC पाइपलाइन से कच्चे तेल की चोरी।
पुलिस अधीक्षक दीपेन पातर को किया गया गिरफ्तार।
SP पर तेल चोरों को संरक्षण देने का आरोप है।
डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गोलाघाट जिले में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) की पाइपलाइन से कच्चे तेल की चोरी के मामले में असम पुलिस के एक बड़े अधिकारी पर गाज गिरी है।
गुरुवार को गोलाघाट जिले के सारुपथार को-जिला के पुलिस अधीक्षक (SP) दीपेन पातर को तेल चोरी के इस सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि गोलाघाट के क्राइम ब्रांच एएसपी जॉन दास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी एसपी दीपेन पातर को उनके आवास से गिरफ्तार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) स्वप्ननील डेका ने बताया कि इस मामले की जांच तब शुरू हुई जब 3 अगस्त को उरियाघाट पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 25 से 27 जुलाई के बीच ओएनजीसी की पाइपलाइन में छेद करके बड़े पैमाने पर कच्चे तेल की चोरी की गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार जांच के दौरान पुलिस को सबसे पहले डुलियाजान से गोपाल बरमान नाम के एक ड्राइवर का सुराग मिला, जो चोरी किए गए तेल को ट्रांसपोर्ट करने का काम करता था। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने कई अहम खुलासे किए और पुलिस को आगे के सुराग मिले।
इसके बाद पुलिस ने लखी श्याम नाम के शख्स को गिरफ्तार किया, जिसके घर पर इस पूरी चोरी की साजिश रची गई थी। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने डुलियाजान के ही रहने वाले अमृत बोरसाइकिआ को भी दबोच लिया, जिस पर इस अवैध धंधे के लिए फंडिंग करने का आरोप है।
इतना ही नहीं एसएसपी स्वप्ननील डेका ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के बयानों, उनके मोबाइल और डिजिटल डेटा के विश्लेषण तथा काम करने के तरीके की जांच करने पर पता चला कि इन अपराधियों को लगातार एसपी दीपेन पातर का संरक्षण और सहयोग मिल रहा था। पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी एसपी को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News