नीम करोली बाबा की भक्ति में रमीं अपर्णा यादव, 'हनुमान अंश' एक्टर को किया तिलक, पति को यादकर हुईं भावुक – AajTak

Feedback
नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दी है. फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है. इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बीजेपी नेता अपर्णा यादव फिल्म की पूरी कास्ट के साथ भजन गाती नजर आ रही हैं. वीडियो में वो कलाकारों के साथ आध्यात्मिक माहौल में दिखाई देती हैं और नीम करोली बाबा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करती हैं. 
अपर्णा यादव के घर पहुंची टीम 
हनुमान अंश को मिली सक्सेस के बाद फिल्म की स्टारकास्ट यूपी दौरे पर है. लखनऊ में फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपर्णा यादव से मुलाकात की. वीडियो में अपर्णा यादव ने फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या को तिलक लगाया. इसके बाद उन्होंने फिल्म की टीम के साथ गीत गाया और सभी कलाकारों का उत्साह बढ़ाया. इस दौरान उन्होंने फिल्म के निर्देशक और निर्माता डॉ. विशाल चतुर्वेदी समेत पूरी टीम की तारीफ की. अपर्णा ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ के जरिए नीम करोली बाबा की शिक्षाओं, सेवा, प्रेम और करुणा के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.
A post shared by Aparna Bisht Yadav (@aparna.y)
कार्यक्रम के दौरान अपर्णा यादव अपने दिवंगत पति प्रतीक यादव को याद कर भावुक हो गईं. उन्होंने बताया कि प्रतीक का नीम करोली बाबा से गहरा जुड़ाव था. यही वजह है कि बाबा के जीवन पर बनी इस फिल्म से उनका भावनात्मक रिश्ता और भी खास है. अपर्णा ने अपने पति के खेल और स्पोर्ट्स से जुड़े सपनों का भी जिक्र किया. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी बेटियां अपने पिता के सपनों को आगे बढ़ाएंगी. पति को याद करते हुए अपर्णा की आंखों में भावनाएं साफ नजर आईं. 
A post shared by Aparna Bisht Yadav (@aparna.y)
हनुमान अंश’ में शोभिनव सत्या ने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है. खास बात यह है कि वह शुरुआत में फिल्म से सहायक निर्देशक के तौर पर जुड़े थे. पर लीड एक्टर के बीमार पड़ने के बाद उन्होंने ऑडिशन दिया और करीब पांच घंटे के टेस्ट के बाद उन्हें बाबा की भूमिका के लिए चुना गया. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News