अगले कुछ दिनों में नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, देसी कार निर्माता महिंद्रा अपने अलग-अलग मॉडलों पर सितंबर, 2026 के दौरान तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। इसी क्रम में महिंद्रा स्कॉर्पियो एन (Mahindra Scorpio N) पर भी कंपनी शानदार छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान स्कॉर्पियो N खरीदने पर 1.50 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में 1.25 लाख रुपये कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इस एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन का लुक सड़क पर अपनी ओर तुरंत ध्यान खींचता है। इसका मस्कुलर डिजाइन और टॉल-बॉय स्टैंस इसे एक दमदार भौकाल देता है। सामने की तरफ क्रोम ग्रिल, ट्विन-बैरल LED हेडलाइट्स और DRLs इसे काफी आक्रामक बनाते हैं। अंदर का केबिन ब्लैक और ब्राउन डुअल-टोन फिनिश में आता है, जो काफी प्रीमियम फील देता है। इसमें 6 और 7-सीटर सीटिंग ऑप्शन के साथ 8-इंच टचस्क्रीन, 12-स्पीकर सोनी ऑडियो सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक और सनरूफ जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं।
सेफ्टी के मामले में स्कॉर्पियो-एन बेहद मजबूत और भरोसेमंद मानी जाती है। इसे Global NCAP से एडल्ट सेफ्टी के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। कार में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, सभी पहियों में डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग) और फ्रंट-रियर पार्किंग कैमरों से ड्राइविंग और पार्किंग काफी आसान हो जाती है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें दो ताकतवर इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इनमें एक 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल और दूसरा 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन। दोनों ही इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं, जिसमें ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए 4WD (4XPLOR) का ऑप्शन भी है। इस बड़ी SUV के हिसाब से इसका माइलेज भी ठीक-ठाक है। डीजल में यह लगभग 14 से 16 किमी/लीटर और पेट्रोल में करीब 11 से 13 किमी/लीटर का माइलेज दे देती है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो N की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 13.60 लाख से शुरू होकर इसके टॉप वैरिएंट (Z8 L) के लिए 24.50 लाख रुपये तक जाती है। बेहतरीन ऑफ-रोडिंग क्षमता, 5-स्टार सेफ्टी, दमदार बॉडी और फीचर्स से भरपूर केबिन के कारण यह अपनी कीमत में एक बेहतरीन और वैल्यू फॉर मनी SUV साबित होती है। बता दें कि स्कॉर्पियो बीते महीने यानी अगस्त, 2026 में 15,576 यूनिट बिक्री के साथ कंपनी की बेस्ट-सेलिंग मॉडल रही थी।
देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play