बिहार की समृद्ध संस्कृति और लोक आस्था का महापर्व छठ अब हिंदी सिनेमा के बड़े पर्दे पर नए और भव्य अंदाज में नजर आने वाला है। फिल्म ‘द व्वान’ का नया गाना ‘छठी मैया’ रिलीज हो गया है। हिंदी सिनेमा में पहली बार छठ पूजा को बड़े पर्दे पर प्रमुखता से दिखाया गया है। गाने में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया छठ की भक्ति, परंपरा और भावनाओं को खूबसूरती से प्रस्तुत करती नजर आ रही हैं। गाने में छठ पूजा के साथ बिहार की संस्कृति और वन देवी की शक्ति को भी कहानी से जोड़ा गया है। ‘द व्वान’ एक लोककथा और फैंटेसी पर आधारित फिल्म है, जिसमें रोमांस, रहस्य, रोमांच और हास्य का अनोखा मेल देखने को मिलेगा।
इससे पहले फिल्म के गीत ‘समझो ना’ के जरिए दर्शकों को इसकी प्रेम कहानी की झलक मिली थी। ‘छठी मैया’ फिल्म के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पक्ष को सामने लाता है।तमन्ना भाटिया ने कहा कि ‘द व्वान’ का हिस्सा बनना उनके लिए एक खास अनुभव है। कहा कि फिल्म के जरिए पहली बार बड़े पर्दे पर छठ मनाने और बिहार व पटना के गौरव को दिखाने का अवसर मिला है। उम्मीद जताई कि दर्शक भी इस गीत को उसी श्रद्धा और आध्यात्मिक भावना के साथ महसूस करेंगे, जिस भावना के साथ इसे बनाया गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play