राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर ऋषिकेश में कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें युवाओं से संपर्क, प्रचार-प्रसार एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला प्रचारक नरेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है। भारत का युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति है। युवाओं में ऊर्जा, सामर्थ्य, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का अपार भंडार है। आवश्यकता है कि इस युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा, स्वावलंबन और भारतीय संस्कृति के संरक्षण की दिशा में प्रेरित किया जाए।
उन्होंने कहा कि युवा केवल अपने व्यक्तिगत विकास तक सीमित न रहें, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व को भी समझें। युवाओं में अनुशासन, चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक संवेदनशीलता का विकास हो, यही संघ के कार्य का प्रमुख उद्देश्य है। युवा सम्मेलन युवाओं को एक मंच पर जोड़ने और उन्हें राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का बोध कराने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक युवाओं से संपर्क करे और उन्हें सम्मेलन से जोड़े।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play