अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, गौरव एवं आत्मीयता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सहोदया स्कूल्स, अलीगढ़ के तत्वावधान में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, अलीगढ़ के सभागार में आगामी 14 सितंबर भव्य हिंदी दिवस समारोह एवं वृहद हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सहोदया स्कूल्स से संबद्ध विद्यालयों सहित लगभग 100 विद्यालयों के निदेशक, प्रधानाचार्य एवं हिंदी शिक्षकों की सहभागिता रहेगी।समारोह में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं काव्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित काव्य प्रतियोगिता के चयनित छात्र प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के विषय में सहोदया स्कूल के अध्यक्ष श्याम कुंतैल ने बताया कि हिंदी शिक्षकों के लिए आयोजित वृहद कार्यशाला होगी, जिसमें प्रसिद्ध रिसोर्स पर्सन नीलू भुगरा हिंदी शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों, प्रभावी कक्षा-प्रबंधन एवं हिंदी शिक्षण को अधिक रुचिकर एवं प्रभावशाली बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करेंगी। समारोह में लपेटे में नेताजी फेम कवि गौरव चौहान एवं शिखा दीप्ति द्वारा काव्य पाठ भी प्रस्तुत किया जाएगा। सहोदया स्कूल्स अलीगढ़ के इस आयोजन को हिंदी भाषा, साहित्य, शिक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play