Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को प्रतियोगिता का आयोजन किया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय बगसुमा गोविंदपुर के बच्चों के बीच शुक्रवार को प्रतियोगिता हुई। मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, सचिव संतोष कुमार, भाजपा नेता सतेंद्र कुमार, विश्व हिन्दू परिषद के रंजन कुमार, शिक्षिका मधुलता समेत अन्य सहयोगी शिक्षक व छात्राओं की उपस्थिति रही। 195 छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। ट्रस्ट ने कलर व पेपर शीट उपलब्ध कराया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कार सामग्री दी गई। शनिवार को पुरस्कार का वितरण होगा।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम से छात्राओं में काफी उत्साह रहा। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के बारे में जानने का भी अवसर मिला।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play