हिंदी पखवारा पर कॉलेज में काव्य-पाठ आयोजित – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | टेटिया बंबर
राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बरसंडा, टेटियाबंबर में हिंदी पखवारा के मौके पर शुक्रवार को काव्य-पाठ कार्यक्रम हुआ। माहौल उत्साहपूर्ण रहा। कार्यक्रम में प्राचार्य, कार्यालय प्रधान, बर्सर महोदय, सभी प्राध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चुनचुन कुमार भारती ने किया।
कविता-पाठ की निर्णायक मंडली के सदस्य सहायक प्राध्यापक तनुज कुमार ने प्रसिद्ध कवयित्री कात्यायनी की चर्चित कविता ‘हॉकी खेलती लड़कियां’ का पाठ किया। कविता में स्त्री-सशक्तीकरण, आत्मविश्वास, सामाजिक रूढ़ियों को चुनौती देती स्त्री-चेतना को सामने रखा गया। इसके बाद हिंदी की सहायक प्राध्यापिका सुश्री पूजा कुमारी ने रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की रचना ‘रश्मिरथी’ का ओजपूर्ण पाठ किया।
सस्वर पाठ से कार्यक्रम का साहित्यिक माहौल और जीवंत हुआ। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दोनों प्रस्तुतियां रुचि से सुनीं। निर्णायक मंडली में डॉ. रीना कुमारी, सुश्री शिप्रिका कुमारी, श्री तनुज कुमार रहे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. राकेश पासवान ने वक्तव्य दिया। उन्होंने हिंदी भाषा और साहित्य में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने पर जोर दिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News