महाजन के ब्राह्मण मोहल्ले में स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर में शनिवार रात भव्य भजन संध्या एवं जागरण का आयोजन किया जाएगा। भाद्रपद शुक्ल पक्ष के अवसर पर होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। बाबा रामदेवजी के जन्मोत्
शिवभगवान कायल सहित कलाकार देंगे भजनों की प्रस्तुति
जागरण में प्रसिद्ध भजन कलाकार शिवभगवान कायल, विष्णु रंगा और दिनेश सारस्वा बाबा रामदेवजी की महिमा के भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। रातभर चलने वाले भजन-जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
रविवार को मनाया जाएगा जन्मोत्सव
रविवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर बाबा रामदेवजी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, आरती और प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
जयकारों से गूंजेगा मंदिर परिसर
जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालु बाबा रामदेवजी के जयकारे लगाएंगे। मंदिर में आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.