पीछा किया, फिर घर में घुसा और… कैलिफोर्निया रेस्टोरेंट के बाहर सिरफिरे आशिक ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम – aajtak.in

Feedback
कैलिफ़ोर्निया के सैक्रामेंटो में मंगलवार को एक रेस्टोरेंट के बाहर एक 38 साल की भारतीय मूल की महिला की हत्या कर दी गई. आरोपी एक 22 वर्षीय व्यक्ति था, जिसने कई महीनों तक महिला का पीछा किया. उसे परेशान किया और उसकी हत्या कर दी. जब पुलिस ने आरोपी को रोका तो उसने आत्महत्या कर ली. 
सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ़ ऑफ़िस के मुताबिक, मृतक की पहचान 38 वर्षीय शालिनी ठाकुर के रूप में हुई है. शालिनी को सैक्रामेंटो के आर्डेन आर्केड इलाके में एक शॉपिंग प्लाज़ा में उनके काम की जगह पर छोड़ा गया, तभी आरोपी वहां पहुंचा. आरोपी की पहचान 22 वर्षीय रोहित नाम के व्यक्ति के रूप में हुई. अधिकारियों के मुताबिक, रोहित एक बिना दस्तावेज़ वाला प्रवासी था जिसे पहले एरिज़ोना में हिरासत में लिया गया था.
अधिकारियों ने बताया कि रोहित कई महीने से शालिनी का पीछा कर रहा था. शालिनी ने भागने की कोशिश की लेकिन रोहित ने उसका पीछा किया और उसे गोली मार दी. इस घटना के कई गवाह भी हैं. शालिनी के गिरने के बाद रोहित ने उसके सिर में एक और गोली मारी. 
संदिग्ध ने खुद को मारी गोली
गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. ‘हाउ एवेन्यू’ के 800 ब्लॉक में ‘पनेरा ब्रेड’ रेस्टोरेंट के बाहर शालिनी बेसुध अवस्था में थी. मेडिकल टीम ने उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया. जांच के दौरान गवाहों ने पुलिस को संदिग्ध रोहित की गाड़ी का हुलिया बताया. गाड़ी की लोकेशन का पता लगाया गया और गाड़ी ईस्टबाउंड हाईवे 50 पर मिली. 
लेफ्टिनेंट अमर गांधी ने बताया कि जब अधिकारियों ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की, तो रोहित ने अचानक ब्रेक लगाए और गाड़ी हाईवे पर ही रोक दी. इसके बाद कैलिफ़ोर्निया हाईवे पेट्रोल ने पुलिस की कार्रवाई के कारण ईस्टबाउंड के सभी लेन बंद कर दिए. 
यह भी पढ़ें: ‘हम मछुआरे हैं, जात का फर्क है…’, गोंडा में निषाद कारोबारी की हत्या पर फूटा भाई का गुस्सा, कर दी बड़ी मांग
KCRA चैनल 3 के फुटेज में संदिग्ध की गाड़ी शेरिफ की गाड़ियों से घिरी हुई थी. पुलिस ने ड्राइवर की तरफ की खिड़की तोड़ी और कार के पास जाने से पहले गाड़ी के अंदर एक ड्रोन भेजा. हालांकि संदिग्ध ड्राइविंग सीट पर बेसुध अवस्था में मिला. प्रथम दृष्टया ऐसा लगा कि उसने खुद को गोली मारी थी. बाद में अधिकारियों ने भी उसकी मौत की पुष्टि की. 
रोहित एक साल से कर रहा था शालिनी का पीछा
इस मामले में मृतक शालिनी ठाकुर की मां सुदेश कुमारी ने बताया कि रोहित पिछले 1 साल से शालिनी का पीछा कर रहा था और उसे परेशान कर रहा था. शालिनी की मां के मुताबिक, रोहित उनकी बेटी से शादी करना चाहता था लेकिन उम्र के अंतर की वजह से शालिनी ने मना कर दिया था. सुदेश कुमारी ने बताया कि उनकी बेटी रोहित से बहुत डरी हुई थी. 
हत्या के दिन शालिनी ने दोपहर 1:58 बजे फोन पर अपनी मां से बात की थी. शालिनी ने अपनी मां से कहा था कि वह 15 मिनट में वापस फोन करेंगी, लेकिन उनका फोन नहीं आया.
खबरों के मुताबिक, शालिनी रोहित को अपने कार्यस्थल से डोरडैश पिकअप के ज़रिए जानती थीं. बाद में, रोहित का व्यवहार बिगड़ने पर शालिनी ने उसके खिलाफ रिस्ट्रेनिंग ऑर्डर ले लिए थे. लेकिन रोहित घंटों शालिनी के घर के बाहर इंतज़ार करता था, उनकी गाड़ी के टायर पंचर कर देता था और उनकी गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए उनकी कार के नीचे एप्पल एयरटैग लगा देता था.
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में जिंदगी भारत से कितनी अलग? भारतीय महिला ने बताईं 5 ऐसी बातें, जानकर चौंक जाएंगे
रिस्ट्रेनिंग ऑर्डर के मुताबिक, रोहित ने शालिनी पर शादी करने का दबाव डाला और ये भी कंट्रोल करने की कोशिश की कि वह किससे बात करे और किससे नहीं. एक बार उसने शालिनी के फ्लैट की चाबी की एक प्रति बना ली और उनके सोते समय घर में घुस गया. शालिनी ने 19 मई को रिस्ट्रेनिंग ऑर्डर लिया था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News