बायसी (पूर्णिया) से सुबोध कुमार की रिपोर्ट महानंदा, कनकई एवं परमान नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। प्रशासन जलस्तर एवं नदी कटाव की निगरानी में जुटा है। किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा का डेंजर लेवल 66.000 है। शुक्रवार को यह 63.600 मीटर था। 24 घंटे में जलस्तरमें हल्की वृद्धि के बाद शनिवार को यह 63.900 मीटर पर पहुंच गया है। जलस्तर में हल्की वृद्धि शुरू हुई है। वहीं पूर्णिया जिले के डेगराह घाट में डेंजर लेवल 34.9400 मीटर है। शुक्रवार की शाम पांच बजे यह 34.300 मीटर था। शनिवार को जलस्तर में कमी के बाद 34.170 मीटर पर पहुँच गया है।
पश्चिम बंगाल के चरघरिया में कनकई नदी का डेंजर लेवल 45.940 मीटर है। शुक्रवार को यह 45.780 मीटर पर था। 24 घंटे में जलस्तर में हल्की वृद्धि के बाद शनिवार को 45.910 पर पहुँच गया। नदी खतरे के निशान के करीब है। वहीं अररिया जिले में परमान नदी का डेंजर लेवल 47.000 मीटर है। शुक्रवार शाम को जलस्तर 45.630 मीटर पर था। 24 घंटे बाद शनिवार को जलस्तर 45.540 मीटर पहुंच गया है। महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग क्षेत्र के अधिकारी अभिषेक लकड़ा ने बताया कि महानंदा, परमान एवं कनकई नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव हो रहा है। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि नदियों के जलस्तर जलस्तर एवं नदी कटाव की सतत निगरानी की जा रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play