Moradabad News: पेट्रोल पंप पर वीडियो और फोटो बनाई, रोकने पर दी धमकी – livehindustan.com

Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र के आरटीओ ऑफिस के पास रहने वाले दो भाइयों को बिना अनुमति पेट्रोल पंप में घुसकर वीडियो और फोटो बनाना भारी पड़ गया। पेट्रोल पंप मैनेजर ने किसी वारदात के लिए रेकी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मझोला थाना क्षेत्र के मिनी बाईपास रोड आरटीओ ऑफिस के पास स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर कमलेश शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पेट्रोल पंप के पास ही ओमकार यादव का मकान है। आरोप लगाया कि बीते 8 सितंबर को दोपहर करीब 2:15 बजे ओमकार यादव के दो बेटे गौरव और आकाश बिना अनुमति पेट्रोल पंप में प्रवेश कर रेकी करते हुए फोटो और वीडियो बनाने लगे।
जब मैनेजर ने दोनों से पूछा तो कहा कि हमें अजय सर ने भेजा है। हालांकि अजय से पूछने पर कहा कि उन्होंने किसी को नहीं भेजा है। मैनेजर कमलेश शर्मा ने आरोप लगाया कि दोनों भाइयों ने पेट्रोल पंप के स्ट्रॉग रूम और इलेक्ट्रिकल रूम में भी घुसने की कोशिश की। रोकने पर धमकी देने लगे। यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने अपनी छत से उनके पेट्रोल पंप परिसर की ओर सीसीटीवी कैमले लगा रखे हैं और उससे पंप की गतिविधियों एवं सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखते हैं। आशंका जताई कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी बिना अनुमति वीडियो और फोटो बनाकर रेकी कर रहे थे। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News