Banda News: बांदा। तेज रफ्तार पिकअप ने किशोर को टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से भाग रहे पिकअप चालक को आसपास के लोगों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। किशोर की शिनाख्त नहीं हो सकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुदेलखंड एक्सप्रेस वे के नीचे शनिवार की सुबह 16 वर्षीय किशोर पैदल जा रहा था। तभी चिल्ला की ओर जा रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगो ने देखा तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर हादसा करने के बाद पिकअप समेत चालक मौके से भागने लगा। कुछ बाइक सवार युवकों ने उसका पीछा किया। देहात कोतवाली के पास पिकअप चालक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि किशोर की शिनाख्त नही हुई है। उसके शिनाख्त करवाए जाने के प्रयास किए जा रहे है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play