Deoria News: देवरिया, विधि संवाददाता। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 279906 मामलों का निस्तारण किया गया। जबकि 313700201 रूपये की धनराशि का सेटलमेण्ट किया गया।
जिला जज धनेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रजेश मणि त्रिपाठी, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण इफ्तेखार अहमद, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (एस0डी0) अर्चना द्वितीय ने दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। जिला जज द्वारा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से 02 लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र व 02 लाभार्थियों को कान की सुनने की मशीन प्रदान की गई, साथ ही महिला कल्याण विभाग के माध्यम से 04 पात्र महिलाओं को विधवा पेंशन प्रमाण पत्र एवं 01 लाभार्थी को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। जिला जज द्वारा 05 वाद का निस्तारण किया गया।
प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रजेश मणि त्रिपाठी के द्वारा 25 तथा अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय शिखा रानी जायसवाल के द्वारा 27 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें से पांच विवाहित जोड़ों की विदाई कराई गई। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी इफ्तेखार अहमद द्वारा कुल 242 मामलों का निस्तारण कराया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रज्ञा सिंह द्वारा 1629 वाद व अन्य सभी सम्बन्धित न्यायिक अधिकारीगण के द्वारा 1688 निस्तारित वादों को मिलाकर कुल 3616 मामलों तथा राजस्व विभाग, बैंक व अन्य विभागों के द्वारा 276290 मामलों को निस्तारण किया गया। इस प्रकार इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल मिलाकर 279906 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रतिकर, जुर्माना एवं अन्य मामलों में 313700201 रूपये की धनराशि का सेटलमेण्ट किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में पांच जोडे हुए एक, न्यायाय से विवाहिता हुई विदा
देवरिया, निज संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दीवानी परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पांच जोड़े के बीच मनमुटाव को दूर कर उन्हें एक कर दिया गया। परिवार न्यायालय में लंबे समय से लंबित मुकदमे का निस्तारण कर विवाहिता को ससुराल के लिए विदा कराया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रजेश मणि त्रिपाठी तथा अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कक्ष सं.-02 शिखा रानी जायसवाल के द्वारा दोनों पक्षों की समस्याओं व शिकायतों को सुनकर उनके बीच सुलह-समझौता कराया गया।
ग्राम न्यायालय में लगे लोक अदालत में 218 प्रकरणों की हुई सुनवाई
सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद।
सलेमपुर तहसील परिसर स्थित ग्राम न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में 218 प्रकरणों की सुनवाई हुई। इसमें 217 फौजदारी एवं एक सिविल से सम्बंधित मामला शामिल रहा। न्यायाधिकारी संदेश कुमार पासवान के दिशा-निर्देशन में हुई सुनवाई के दौरान संबंधित पक्षकार और अधिवक्ता मौजूद रहे। न्यायाधिकारी संदेश कुमार पासवान ने कहा कि ग्राम न्यायालय का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके नजदीक ही न्यायिक सुविधा उपलब्ध कराना है। इस दौरान एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, तहसीलदार सुशील कुमार, नायब तहसीलदार रविन्द्र मौर्या, हरिप्रसाद समेत अधिवक्ता एवं वादकारी मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play