चार राज्यों में 10 मेगा चार्जर हब शुरू – Hindustan

टाटा पावर और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार राज्यों में चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार किया है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 10 टाटा पावर एक्स-टाटा डॉट ईवी मेगा चार्जर हब बनाए गए हैं। इन हब पर अबतक 70 हजार से अधिक चार्जिंग सत्र हुए हैं। कुल 85 हजार से अधिक घंटे चार्जिंग की गई है। इन हब ने 75 लाख से अधिक हरित किलोमीटर के सफर को सहारा दिया। इससे 6690 टन कार्बन उत्सर्जन रोकने में भी मदद मिली। नेटवर्क में 25 तेज चार्जर और 56 चार्जिंग गन हैं। इनकी कुल क्षमता 2.7 मेगावाट है।

प्रत्येक हब की क्षमता 180 से 600 किलोवाट तक है। यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा-आगरा मार्ग में चार हब हैं। हैदराबाद-विजयवाड़ा मार्ग पर तीन हब बनाए गए हैं। बेंगलुरु-तिरुपति और पुणे-बेंगलुरु मार्ग पर भी एक-एक हब है। मुंबई और हैदराबाद में दो हब शहर के भीतर की जरूरत पूरी करते हैं। मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के टर्मिनल-2 के पास लीला मेगा चार्जर प्रमुख केंद्र है। इसकी क्षमता 600 किलोवाट है। यहां 16 चार्जिंग गन हैं। इससे एक साथ 16 वाहन चार्ज हो सकते हैं। टाटा पावर के नेटवर्क में 690 से अधिक शहरों और कस्बों में 6700 से ज्यादा सार्वजनिक और वाणिज्यिक चार्जर हैं। 2.5 लाख से अधिक घरेलू चार्जर और 1200 से ज्यादा बस चार्जिंग केंद्र भी हैं। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक 10 हजार सार्वजनिक और 7.5 लाख घरेलू चार्जर लगाने का है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News