धनबाद, वरीय संवाददाता। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तत्वावधान में मेरा युवा भारत (माय भारत) की ओर से राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2027 के तहत विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का आयोजन किया जा रहा है। इसके प्रथम चरण में विकसित भारत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। माय भारत धनबाद के उप निदेशक सूर्यकांत कुमार ने बताया कि क्विज में भाग लेने के लिए युवाओं को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। प्रतियोगिता पूरी तरह नि:शुल्क है। इसमें 20 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 10 मिनट का समय मिलेगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। क्विज के बाद चयनित प्रतिभागी निबंध लेखन, जिलास्तरीय प्रस्तुतीकरण और राष्ट्रीय संवाद के विभिन्न चरणों में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय मंच पर युवाओं को विशेषज्ञों, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा। वहीं, क्षेत्रीय फाइनलिस्ट प्रधानमंत्री के समक्ष भी अपने विचार प्रस्तुत कर सकेंगे। उप निदेशक ने जिले के युवाओं से अधिकाधिक संख्या में क्विज में भाग लेने की अपील की है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play