दौसा जिले के 11 नगर निकायों में शहरी सरकार की तस्वीर सोमवार को पूरी तरह साफ हो जाएगी। दौसा नगर परिषद की काउंटिंग पीजी कॉलेज के पीजी ब्लॉक में सुबह 8 बजे शुरू होगी।
यहां काउंटिंग के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। 54 वार्डों के 82 बूथों के वोटों की काउंटिंग 6 राउंड में पूरी होगी।पहले राउंड के परिणाम करीब साढ़े 8 बजे से आने की संभावना है।
इसके बाद प्रत्येक राउंड के साथ वार्डों के परिणाम सामने आते जाएंगे। दोपहर तक सभी 54 वार्डों के परिणाम घोषित होने की संभावना है।
दौसा नगर परिषद में कुल 55 वार्ड हैं, लेकिन वार्ड 26 में निर्विरोध निर्वाचन होने के कारण यहां वोटिंग नहीं हुई थी।
काउंटिंग के लिए 14 टीमें रहेंगी
उपखण्ड रिटर्निंग अधिकारी संजू मीणा ने बताया- काउंटिंग पीजी कॉलेज के पीजी ब्लॉक के कमरा नंबर 13 में होगी। एक टेबल पर दो कर्मचारी तैनात रहेंगे।
इस तरह कुल 28 कर्मचारी लगाए गए हैं। मतगणना के लिए 14 टीमें रहेंगी। प्रत्याशी, एजेंट और कर्मचारियों को सुबह 5 बजे से प्रवेश दिया जाएगा।
कर्मचारियों की ड्यूटी के लिए सुबह 6 बजे लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी के अनुसार ही कर्मचारियों को टेबल आवंटित की जाएगी।
एक टेबल पर एक कंट्रोल यूनिट रहेगी। निगरानी के लिए पीजी ब्लॉक में ही कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त
काउंटिंग के दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहेंगे। इसके लिए कॉलेज में बेरिकेडिंग की गई है। जहां कॉलेज परिसर के अलावा आगरा रोड और शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा।
जांच के बाद ही अधिकृत लोगों को मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। किसी को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.