श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश पर्व मनाया – Hindustan

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजाए गए। संगत ने पहुंचकर माथा टेका और गुरु का आशीर्वाद लिया। भेल सेक्टर 2 स्थित गुरु नानक दरबार गुरुद्वारे में देर रात तक चले कार्यक्रम में अमृतसर एसजीपीजी मुख्य प्रचारक, कथावाचक भाई सतवंत सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की कथा सुनाई और रागी मनोज सिंह ने शब्द कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। कथावाचक भाई सतवंत सिंह ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब जीवन में रोशनी प्रदान करते हैं। गुरु नानक देव गुरु ग्रंथ साहिब के रूप में विराजमान हैं। सभी को निरंतर पथ करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि तन की मैल हटाने का लाभ तब है जब मन की मैल हटे। जहां संगत होती है वहीं गुरु होते हैं। गुरु सदैव अपने सेवक के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञान गोदडी गुरुद्वारे के लिए सभी एकजुट होकर प्रयास करें। शासन प्रशासन को सिक्ख समाज की भावनाओं को समझते हुए गुरुद्वारे का स्थान उपलब्ध करवाए। इस अवसर पर प्रधान करमजीत सिंह, हरभजन सिंह, उज्जल सिंह सेठी, सुखदेव सिंह, हरभजन सिंह बाजवा, सुदीप सिंह सलूजा, अनूप सिंह सिद्धू, मनजीत सिंह, हरविंदर कौर, निर्मल कौर, सतनाम सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News