चार हत्याएं कीं, फिर सुबह पिता को चाय पिलाई और निकल गया… हैवान राहुल झा का ऐसा व्यवहार, जैसे कुछ हुआ ही नहीं – AajTak

Feedback
राजस्थान की राजधानी जयपुर के करधनी इलाके से दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है. जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी. चारों के सिर और मुंह पर पत्थर से वार कर मौत के घाट उतारा गया. वारदात के बाद आरोपी ने ऐसा व्यवहार किया, जैसे कुछ हुआ ही नहीं. सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि चार हत्याओं के बाद आरोपी राहुल झा ने सुबह अपने बुजुर्ग पिता के लिए खुद चाय बनाई और उन्हें चाय पिलाई. इसके बाद वह मौके से फरार हो गया.
डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को गोविंद वाटिका के प्लॉट नंबर A-169 में चार लोगों की हत्या की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस को मकान की पहली मंजिल पर एक कमरे में राहुल की पत्नी गीता झा का शव मिला, जबकि तीन बेटियों 23 वर्षीय नंदिनी, 18 वर्षीय राधिका और 14 वर्षीय गौरी के शव ग्राउंड फ्लोर के दो अलग-अलग कमरों में मिले.
पुलिस को आशंका है कि राहुल ने देर रात वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि चारों गहरी नींद में थीं, तभी आरोपी ने पत्थर से उनके सिर और चेहरे पर वार कर दिया. पुलिस को वारदात में इस्तेमाल किया गया पत्थर भी बरामद हो गया है.
हत्या के बाद भी आरोपी का रवैया सामान्य रहा. सुबह करीब 7 बजे उसने दूध वाले से दूध लिया. इसके बाद बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनाथ के लिए चाय बनाई और उन्हें अपने हाथों से चाय पिलाई. फिर घर से निकलकर फरार हो गया.
यह भी पढ़ें: पत्नी-तीन बेटियों को मारा, फिर खाटू श्याम मंदिर पहुंचा… रिंगस से ऐसे पकड़ा गया हत्यारा राहुल
जांच में सामने आया है कि राहुल झा शेयर ट्रेडिंग का काम करता था और कुछ दिन पहले ही गुजरात से जयपुर लौटा था. उसकी पत्नी गीता झा घर की पहली मंजिल पर ही बुटीक चलाती थी.
वहीं, बड़ी बेटी नंदिनी पढ़ाई के साथ प्राइवेट नौकरी भी कर रही थी. पुलिस की जांच में एक और अहम बात सामने आई है. घटना से महज तीन दिन पहले राहुल ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला से 25 हजार रुपये उधार लिए थे.
ऐसे में पुलिस आर्थिक परेशानी और पारिवारिक विवाद समेत कई एंगल से मामले की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस आरोपी राहुल झा की तलाश में जुटी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News