Feedback
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर रवि शास्त्री के BRICS से जुड़े पोस्ट पर तंज कसा है. दरअसल, रवि शास्त्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए BRICS समिट को लेकर पोस्ट किया था. इसके जवाब में खेड़ा ने 2012 के BRICS समिट की तस्वीर शेयर की. उन्होंने उस समय के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तस्वीर याद दिलाते हुए शास्त्री पर निशाना साधा है.
रवि शास्त्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर BRICS समिट को लेकर पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा कि उन्हें भारतीय होने पर इससे ज्यादा गर्व कभी महसूस नहीं हुआ. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की.
शास्त्री ने लिखा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ भारत में मौजूद हैं. उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का शानदार उदाहरण बताया. शास्त्री ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें सलाम भी किया.
शास्त्री ने अपने पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की. इसमें प्रधानमंत्री मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत मंडपम में पौधे लगाते और उन्हें पानी देते नजर आ रहे हैं.
Never felt prouder as an Indian. President Putin. President Xi. And our Magnificent Prime Minister Narendra Modi together in Mother India. International diplomacy like never before. Take a Bow. Modi Ji pic.twitter.com/RfINH8SiAB
पवन खेड़ा ने दिखाई 2012 की तस्वीर दिखाई
शास्त्री के इस पोस्ट पर पवन खेड़ा ने जवाब दिया. उन्होंने 2012 के BRICS समिट की एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ चीन के तत्कालीन राष्ट्रपति हू जिंताओ और रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव नजर आ रहे हैं.
खेड़ा ने कहा कि रवि शास्त्री से यह उम्मीद करना ज्यादा है कि उन्हें यह बात पता हो या याद हो कि 2012 में भी भारत ने BRICS समिट की मेजबानी की थी. उन्होंने लिखा कि 29 मार्च 2012 को नई दिल्ली में मनमोहन सिंह के साथ चीन और रूस के शीर्ष नेता मौजूद थे. खेड़ा ने इसी तस्वीर के जरिए शास्त्री के दावे पर सवाल उठाया.
पवन खेड़ा यहीं नहीं रुके. उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के प्रचार वाले पोस्ट लिखवाए जा रहे हैं. खेड़ा ने अपने पोस्ट में कहा कि उन्हें पता है कि PMO में कौन ऐसे प्रमोशनल पोस्ट लिखवा रहा है. हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया.
It is too much to expect @RaviShastriOfc to know or remember that Dr Manmohan Singh was flanked by Hu Jintao and Dimitri Medvedev on March 29, 2012 in New Delhi.
Btw, we know who in the PMO is dictating these promotional posts! https://t.co/5f0w7HA3uj pic.twitter.com/GEF1IMjMJr
BRICS को लेकर सियासी तकरार
दरअसल, BRICS समिट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी लगातार देखने को मिल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत में आयोजित समिट को लेकर बीजेपी और उसके समर्थक इसे भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका से जोड़ रहे हैं. वहीं कांग्रेस नेता सरकार पर राजनीतिक प्रचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते रहे हैं. इसी कड़ी में पवन खेड़ा ने रवि शास्त्री के पोस्ट पर 2012 के BRICS समिट का जिक्र किया.
इस पूरे विवाद में एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी की BRICS समिट के दौरान रूस और चीन के नेताओं के साथ मौजूदगी की चर्चा है. दूसरी तरफ कांग्रेस ने 2012 में मनमोहन सिंह की मेजबानी में हुए BRICS समिट की तस्वीर सामने रखकर यह याद दिलाने की कोशिश की है कि भारत पहले भी इस मंच की मेजबानी कर चुका है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू