Siddhart Nagar News: बर्डपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मोहाना थाना क्षेत्र के पिपरहवा-नोनहवा मार्ग स्थित एक किराने की दुकान पर कथित तौर पर देशी शराब की बिक्री का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति किराने की दुकान पर पहुंचकर शराब की मांग करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद दुकान संचालक देशी शराब निकालकर पालीथीन में पैक कर उसे देता नजर आ रहा है। वीडियो में दुकान पर संचालक के परिजन भी मौजूद दिख रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित दुकान से कथित रूप से काफी समय से शराब की बिक्री की जा रही है। उनका कहना है कि पिपरहवा-नोनहवा मार्ग पर स्थित दुकान से करीब तीन किमी की दूरी पर लाइसेंसी शराब की दुकान है। इससे कुछ लोग लाइसेंसी दुकान पर जाने की बजाय किराने की दुकान से ही शराब खरीद लेते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इसके लिए उन्हें निर्धारित मूल्य से करीब 10 रुपये अधिक देना पड़ता है। मन्नू, विजय, जगदेव, सुनील, गोविंद आदि ग्रामीणों ने बताया कि यदि अवैध रूप से शराब बिक्री की शिकायत सही है तो इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों ने पुलिस और आबकारी विभाग से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। जिला आबकारी अधिकारी विजय सिद्धांत ने बताया कि मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी.
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play