भारत माता की सेवा व देश के लिए पदक जीतना हो लक्ष्य – Hindustan

महराजगंज, निज संवाददाता। ताइक्वांडो की बेल्ट मिली तो खिलाड़ियों के हौसले में देशभक्ति का जोश भी भर गया। रविवार को राम मनोहर लोहिया ज्ञान सरोवर पार्क में प्रशिक्षण के दौरान आरएसएस के विभाग प्रचारक राजीव नयन ने खिलाड़ियों से संवाद किया। पिछले माह आयोजित बेल्ट परीक्षा में उत्तीर्ण खिलाड़ियों को बेल्ट वितरित कर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि पहला लक्ष्य भारत माता की सेवा व देश के लिए पदक जीतना होना चाहिए। जिस तरह हम अपनी माता का सम्मान करते हैं, उसी तरह भारत माता के प्रति भी सम्मान व समर्पण की भावना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जिस भी क्षेत्र में काम करें, उसमें देशभक्ति की भावना सर्वोपरि होनी चाहिए। उन्होंने ताइक्वांडो को खासकर बालिकाओं के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बहनों को आत्मरक्षा के लिए यह खेल अनिवार्य रूप से सीखना चाहिए। नियमित अभ्यास से आत्मविश्वास बढ़ता है और विपरीत परिस्थितियों में खुद की सुरक्षा करने की क्षमता विकसित होती है।
जिला सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि बेल्ट परीक्षा में सफल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सहायक प्रशिक्षक सौजन्य स्नेह प्रियदर्शी समेत अनिकेश चौरसिया, अव्यान यादव, ओजल यादव, आरोही आर्य, नाम्या त्रिपाठी, अंकुर सिंह, आत्रेय मिश्रा, श्रेष्ठ गुप्ता, अखंड प्रताप यादव, श्वेता सिंह, अधिश्री, अनुष्का सिंह, शौर्य प्रताप सिंह, सान्वी पटेल, श्रीजय पटेल, दक्षित शक्ति पांडेय, अतुल्य शक्ति पांडेय, दिव्य जायसवाल, दिव्यांश गुप्ता, रूही गुप्ता, अनुनय गुप्ता, अधीश साहनी, अस्तित्व साहनी, अनुभूति साहनी, अरुज वत्स, अंशिका श्रीवास्तव, खुशी गुप्ता, अनुज विश्वकर्मा, स्वस्तिका शर्मा, अन्मेश प्रताप सिंह, प्रजन्य प्रताप सिंह, शिवांश देवराज मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News