प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होने वाला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत की आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा। इससे व्यापार, निवेश, तकनीकी सहयोग और वैश्विक बाजारों तक भारतीय कारोबारियों की पहुंच बढ़ाने के नए रास्ते खुलेंगे। यह बात कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महासचिव और सांसद प्रवीण खंडेलवाल और संयुक्त महामंत्री सुरेश सोंथालिया ने शनिवार को जारी संयुक्त बयान में कही। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स भारत की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता को व्यापारियों, एमएसएमई, स्टार्टअप, निर्माताओं और निर्यातकों के लिए ठोस आर्थिक अवसरों में बदलने का प्रभावी मंच बन सकता है। कैट ने ब्रिक्स देशों के बीच व्यापारिक सहयोग को संस्थागत स्वरूप देने के लिए ब्रिक्स ट्रेड कनेक्ट मिशन बनाने का प्रस्ताव रखा है।
इसके जरिए भारतीय उद्यमों को विदेशी बाजारों से जोड़ने, निर्यात अवसरों की पहचान और लॉजिस्टिक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा सकता है। कैट के चेयरमैन बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वस्त्र, औषधि, इंजीनियरिंग, खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स, हस्तशिल्प, उपभोक्ता वस्तुओं, सेवाओं और डिजिटल वाणिज्य जैसे क्षेत्रों को इसका विशेष लाभ मिल सकता है। सोंथालिया ने कहा कि भारत की उद्यमशीलता क्षमता, मजबूत विनिर्माण आधार और तकनीकी नवाचार उसे ब्रिक्स में विशिष्ट स्थान देते हैं। डिजिटल भुगतान, फिनटेक, लॉजिस्टिक्स और व्यापार सुगमता में सहयोग से सीमा पार कारोबार को गति मिलेगी। इससे निर्यात, निवेश और उद्यमिता के नए अवसर पैदा होंगे तथा विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play