—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi: आज हिंदी दिवस, गणेश चतुर्थी, हरितालिका (कजरी) तीज है. आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज निशु आजाद के पिता से मारपीट मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत याचिका पर दिल्ली कोर्ट में सुनवाई होगी. वहीं आज अन्नामलाई अपनी नई राजनीतिक पार्टी के नाम, चुनाव चिह्न, विचारधारा और संगठन का ऐलान करेंगे. इधर आज राजस्थान के सभी 309 शहरी निकायों (10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगर पालिकाएं) में मतगणना और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.
आज मुंबई में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम
इसके अलावा आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुंबई में हिंदी दिवस 2026 और छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे. उधर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज के इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इधर बिजली कटौती के विरोध में आज प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में पटियाला में PSPCL पंजाब स्टेट पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड के हेड ऑफिस के बाहर पंजाब कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और घटनाक्रम से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
राजस्थान के सभी 309 शहरी निकायों (10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगर पालिकाएं) में हुए मतदान की मतगणना और चुनाव परिणाम आज घोषित किए जाएंगे. प्रदेश के 309 नगरीय निकायों के 10167 वार्डों में मतदान हुए थे. 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में हुए मतदान का प्रतिशत 72.95 रहा था.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in