अलवर नगर निगम में 24 वार्डों का आया चुनाव परिणाम: बीजेपी ने 11 सीटों पर कब्जा किया; आज 344 प्रत्याशियों का … – Dainik Bhaskar

अलवर नगर निगम के 65 वार्ड के वोटों की गिनती जारी है। अभी तक 32 वार्डों का चुनाव परिणाम आ गया है। इन 32 वार्डों में से 15 वार्डों में बीजेपी, 11 में कांग्रेस और 6 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
आज अलवर नगर निगम के 65 वार्डों में 344 प्रत्याशियों का फैसला होगा। बाबू शोभाराम राजकीय कला कॉलेज में सुबह ठीक 8 बजे काउंटिंग शुरू हुई थी। ज्यादातर वार्डों का परिणाम दोपहर 12 बजे तक आने की संभावना है।
कॉलेज के 5 कमरों में एक साथ 5 टेबल पर काउन्टिंग हो रही है। सबसे पहले डाक मत पत्र गिने गए। इसके बाद ईवीएम से वोटिंग की गणना जारी है। कला कॉलेज में 1 टेबल पर एक वार्ड की गिनती हो रही। इस तरह पहले 25 वार्डों के वोटों की गिनती चल रही है। दूसरे राउंड में 26 से 50 वार्डों और आखिरी राउंट में 51 से 65 वार्डों की काउंटिंग होगी।
अलवर नगर निगम के 65 वार्ड से 344 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसमें कांग्रेस के 64, भाजपा 65 और निर्दलीय व अन्य की संख्या 215 हैं। कुल 2 लाख 68 हजार 292 मतदाता हैं। इनमें से 1 लाख 76 हजार 402 ने वोट डाला। कुल मतदान 65.72% रहा।
अलवर जिले में पहले चरण में पांच निकायों में 165 वार्डों के लिए मतदान हुआ था। वहीं, दूसरे चरण में 7 निकायों के 183 वार्डों के लिए वोटिंग हुई।
देखिए अलवर निगम में किस वार्ड में किसकी जीत–हार

Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News