जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में हुए मतदान की काउंटिंग शुरू हो गई। फिलहाल बीजेपी 19 से ज्यादा सीट पर जीत के साथ आगे चल रही है। कांग्रेस ने 11 और निर्दलीय ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।
बीजेपी के 112 वार्ड से बीजेपी के सुनील कोठारी जीते है। कोठारी को मेयर पद के दावेदारों में माना जा रहा है। वहीं वार्ड 71 से फाइज हसन ने जीत हासिल की है। यहां दूसरे नंबर पर निर्दलीय और तीसरे नंबर बीजेपी उम्मीदार रही है। फाइज हसन 21 साल के है। ऐसे में नगर निगम में जेन जी की एंट्री हो गई है। वहीं वार्ड 124 से कांग्रेस की कांता देवी ने केवल 5 वोट से जीत दर्ज की है।
सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन परिसर के फार्मेसी कॉलेज में ईवीएम मशीनों से वोटों की गिनती हो रही है। इससे पहले बैलेट पेपर की गणना हो हुई थी।
काउंटिंग के लिए निर्वाचन शाखा ने यहां 15 कक्ष रिजर्व किए हैं, जहां मतगणना के लिए 150 टेबल लगाई है।
किस वार्ड में कौन जीते-हारे
दोपहर 11 बजे तक सभी 150 वार्डों के नतीजे सामने आ जाएंगे। इसके साथ ही कुल 723 प्रत्याशियों के बीच जीत-हार का फैसला हो जाएगा।
आपको बता दें कि जयपुर नगर निगम में केवल एक बार (साल 2020 में नगर निगम हैरिटेज) कांग्रेस ने निर्दलियों के सहयोग से यहां बोर्ड बनाया है, जबकि शेष जितने बार भी चुनाव हुए उसमें भाजपा का बोर्ड बना है।
देखिए-मतगणना की PHOTOS
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.