Feedback
भारतीय बाजार में एक नई कार कंपनी की एंट्री होने वाली है. वैसे ऐसा हर साल नहीं होता है, लेकिन इस साल दो नई कंपनियां हमें भारतीय बाजार में देखने को मिल सकती है. जेएसडब्लू की एंट्री कन्फर्म है और ब्रांड ने अपनी पहली कार को भी लगभग तय कर लिया है. दूसरा ब्रांड डेंजा (Denza) हो सकता है.
रिपोर्ट्स की मानें, तो बीवाईडी इस ब्रांड का भारतीय बाजार में ला सकता है. इस कंपनी की शुरुआत 2010 में बीवाईडी और मर्सिडीज बेंज ग्रुप ने की थी. बाद में मर्सिडीज इस पार्टनरशिप से अलग हो गई और बीवाईडी ने इसे एक हाई-एंड मार्केट ब्रांड के रूप में एस्टेब्लिश किया.
भारत में डेंजा की कारें बीवाईडी के मौजूदा पोर्टफोलियो से ऊपर लॉन्च होंगी. यानी इसकी कारों की कीमतें 80 लाख रुपये या इससे ऊपर होंगी. बीवाईडी 20 लाख से 80 लाख रुपये के बजट में गाड़ियां लॉन्च करेगी और इससे ऊपर के सेगमेंट में डेंजा की कारें आएंगी.
ऑटोकार इंडिया की मानें, तो कंपनी दो कारें- जेड9 जीटी (Z9 GT) और डी9 लग्जरी एमपीवी को लॉन्च करेगी. दोनों ही कारें भारत में सीबीयू (कंप्लीट बिल्ट अप यूनिट) के तहत आएंगी.
यह भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 1080KM, बढ़ेगी महिंद्रा-टाटा की टेंशन… आ रही नई BYD
डेंजा जेड9 जीटी ग्लोबल वर्जन में इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड अवतार दोनों में आती है. लेकिन भारत में कंपनी इस कार को सिर्फ इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च करेगी. इसका वजन लगभग 2.9 टन है और ये तीन इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है. ये कार 1156 एचपी की पावर के ऑफर करती है.
जेड9 जीटी सिर्फ 2.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 270 किलोमीटर प्रति घंटे की है. इसमें 600 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज मिलेगी. भारत में ये कार 1.2 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये के बजट में लॉन्च हो सकती है.
यह भी पढ़ें: 520KM रेंज, 8 लाख रुपये सस्ती, BYD SUV का खास वेरिएंट लॉन्च
वहीं डी9 एमपीवी का सीधा मुकाबला टोयोटा वेलफायर से होगा. भारत में ये कार इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी, जिसमें फ्रंट व्हील ड्राइव मिलेगा. इसकी कीमत 80 लाख रुपये के आसपास हो सकती है. कार में 103kWh की बैटरी मिलती है. इसकी क्लेम्ड रेंज 520 किलोमीटर है. ये कार 2 + 2 + 3 कॉन्फिग्रेशन में आएगी.
इसमें थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और फुल लेदर अपहोल्स्ट्री मिलेगी. मिडिल रो में फोल्ड-आउट टेबल और एक्सटेंडेबल लेग रेस्ट्स मिलेंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू