24 कैरेट गोल्ड और 3.8 लाख अमेरिकन डायमंड से सजे गणपति… देखते ही ठहर जाएंगी नजरें! – AajTak

Feedback
गणेश चतुर्थी के मौके पर हैदराबाद के बेगम बाजार में भगवान गणेश की एक बेहद खास प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. फीलखाना इलाके में स्थापित इस गणेश प्रतिमा पर 24 कैरेट गोल्ड प्लेटिंग की गई है और इसे 3.8 लाख से ज्यादा अमेरिकन डायमंड्स से सजाया गया है.
आयोजकों के मुताबिक, करीब 48 किलो वजन वाली इस प्रतिमा को तैयार करने में 8 महीने का वक्त लगा. इसे 8 कुशल कारीगरों ने मिलकर तैयार किया है. प्रतिमा की खास बात सिर्फ इसकी गोल्ड प्लेटिंग और डायमंड्स ही नहीं हैं, बल्कि इसमें धार्मिक प्रतीकों और बारीक डिजाइन का भी खास ध्यान रखा गया है.
पंचधातु से बनी है प्रतिमा
आयोजक आधार अग्रवाल के मुताबिक, गणेश प्रतिमा को पंचधातु यानी पांच अलग-अलग धातुओं से तैयार किया गया है. इसका बेस पीतल का है. प्रतिमा के पीछे दशावतार यानी भगवान विष्णु के दस अवतारों की आकृतियां बनाई गई हैं, जबकि ऊपर भगवान वेंकटेश्वर यानी तिरुपति बालाजी का स्वरूप दिखाया गया है.
यह भी पढ़ें: गणपति बप्पा मोरया! देशभर में गणेश चतुर्थी का जश्न, विघ्नहर्ता के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़
आयोजकों का कहना है कि प्रतिमा को तैयार करते समय हर हिस्से की बारीकी पर खास ध्यान दिया गया है. अमेरिकन डायमंड्स को एक-एक करके प्रतिमा पर फिट किया गया है. ये स्टोन्स केवल सतह पर चिपकाए नहीं गए हैं.
देखें ये रिपोर्ट
8 महीने में 8 कारीगरों ने तैयार की मूर्ति
ली ची पर्ल्स एंड ज्वेल्स, बेगम बाजार के निकितेश अग्रवाल ने बताया कि करीब 48 किलो वजन वाली इस प्रतिमा को बनाने में 8 महीने लगे. इसे तैयार करने के लिए 8 हाईली स्किल्ड वर्कर्स ने काम किया.
प्रतिमा पर की गई बारीक कारीगरी को पास से देखने पर साफ देखा जा सकता है. आयोजकों के मुताबिक, उनका मकसद गणेश प्रतिमा को कुछ अलग रूप देना था. इसके लिए उन्होंने आर्टिफिशियल ज्वेलरी के अपने अनुभव और डिजाइनिंग की विशेषज्ञता को गणेश प्रतिमा के साथ जोड़ा.
फीलखाना में तीसरे साल स्थापित हुई प्रतिमा
आयोजक आधार अग्रवाल ने बताया कि यह लगातार तीसरा साल है, जब इसी स्थान पर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है. इस बार प्रतिमा को खास डिजाइन और बड़ी संख्या में अमेरिकन डायमंड्स से सजाया गया है.
24 कैरेट गोल्ड प्लेटिंग, 3.8 लाख से ज्यादा अमेरिकन डायमंड्स और धार्मिक आकृतियों वाली यह प्रतिमा गणेश चतुर्थी के दौरान लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इस प्रतिमा की खूबसूरती देखते ही बन रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News