T20 मैच में गाया गया वंदे मातरम, इस्लामिक स्कॉलर कासमी बोले- ये देश के लिए… – ABP News

भारत-अफगानिस्तान T20 मैच को लेकर राष्ट्रगान से पहले ‘वंदे मातरम’ गाए जाने पर इस्लामिक स्कॉलर मुफ़्ती वजाहत कासमी का बयान आया है. उन्होंने इसे देश के लिए खुशी की बात बताया है. न्यूज एजेंसी आईएएनएस से सोमवार (14 सितंबर) को बात करते हुए वजाहत कासमी ने कहा कि राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान के बराबर ही कानूनी सम्मान दिया गया है और यह देश के लिए खुशी की बात है. कासमी ने आगे कहा कि इसे क्रिकेट स्टेडियम में गाया गया और संसद सहित कई अन्य कार्यक्रमों में भी गाया जा रहा है. 
इस्लामिक विद्वान मुफ्ती वजाहत कासमी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि देश भर के लोग उसी सम्मान के साथ ‘वंदे मातरम’ गाएंगे और अपनी देशभक्ति जाहिर करेंगे. उन्होंने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग इसका विरोध करते हैं, उन्हें भी ईश्वर सद्बुद्धि दे.
मथुरा-काशी विवाद पर क्या है राय
इससे पहले उन्होंने मथुरा-काशी विवाद पर बड़ी बात कही थी. उन्होंने कहा था कि अगर हमारे सभी विद्वान लोग एक साथ बैठकर वार्ता करेंगे तो भी निश्चित तौर पर हम इस समस्या का समाधान निकाल पाएंगे. हमारे लिए स्थिति सामान्य हो सकती है. उन्होंने कहा कि इस देश में इससे पहले धर्म से संबंधित कई मुद्दे रहे. हम सभी लोगों ने राम मंदिर के प्रकरण में देखा था कि क्या हुआ, जब सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का आदेश दिया तो हमारे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी इसका स्वागत किया. 
Delhi: On Vande Mataram being sung before the national anthem ahead of the India-Afghanistan T20I match, Islamic scholar Mufti Wajahat Qasmi says, “Vande Mataram, the national song, has been accorded the same legal respect as the national anthem. This is a matter of happiness for… pic.twitter.com/zOrvbUhVIX

कौन हैं मुफ़्ती वजाहत कासमी 
मुफ़्ती वजाहत कासमी एक इस्लामिक स्कॉलर और न्यायविद् हैं. उन्होंने सहारनपुर स्थित विख्यात दारुल उलूम देवबंद से तालीम हासिल की है. कासमी इक्रा वेलफेयर ट्रस्ट  के मुख्य संरक्षक हैं. मुफ्ती वजाहत कासमी अक्सर देश में अमन-चैन, राष्ट्रीय एकता, आतंकवाद के विरोध और युवाओं को शिक्षा के रास्ते पर चलने का संदेश देते हैं. वो खासकर मुस्लिम युवाओं की शिक्षा पर जोर देते हैं. इसके अलावा कासमी मुस्लिम समाज के सुधार, राजनीति, और राष्ट्रीय मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं. 
ये भी पढ़ें
बंगाल में बंद होंगे 252 मदरसे, मौलाना साजिद रशीदी बोले- ‘ये बताना चाहते हैं कि…’
संतोष सिंह एबीपी लाइव में कार्यरत हैं. वो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख़बरों की कवरेज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 1 दशक से सक्रिय हैं. संतोष ने अपने करियर की शुरुआत न्यूज़ चैनल में टिकर (ब्रेकिंग) से की थी. 
संतोष इससे पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, कंटेंट राइटिंग में अनुभव हासिल किया. संतोष ने JIMMC नोएडा से मास कम्युनिकेशन में PG डिप्लोमा किया है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News