Feedback
मेष राशि: कल मेष राशि वालों के लिए साझेदारी और कारोबार से जुड़े मामलों में तेजी रहेगी. लेनदेन में सावधानी के साथ आगे बढ़ेंगे. जरूरी समझौतों और अनुबंधों में हर बात को अच्छी तरह समझकर फैसला लेना बेहतर रहेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा. घर में आपसी विश्वास बढ़ेगा.
कार्यक्षेत्र में टीम के साथ मिलकर काम करने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं. व्यापार में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. आर्थिक मामलों में लाभ बढ़ सकता है. निवेश से जुड़े अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. परिवार और दोस्तों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. प्रेम संबंधों में भी सुखद समय रहेगा.
शुभ अंक: 3, 6, 7, 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें. लाल वस्तुओं का दान करें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को कल कामकाज में धैर्य और अनुशासन बनाए रखना होगा. किसी नई जिम्मेदारी को जल्दबाजी में लेने से बचें. नियमित तरीके से काम करने पर बेहतर परिणाम मिलेंगे. सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा.
आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. लेनदेन में जल्दबाजी न करें, उधार देने से बचें. अनुभवी लोगों की सलाह आपके काम आ सकती है. नौकरी में मेहनत का फायदा मिलेगा. रिश्तों में भी धैर्य से काम लें. किसी की बातों में आकर जल्द फैसला न करें.
शुभ अंक: 6, 7, 9
शुभ रंग: चांदी जैसा
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड का पाठ करें. लाल वस्तुओं का दान करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए कल का दिन दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने वाला रहेगा. अपनों के साथ तालमेल बढ़ेगा. कई जरूरी काम आगे बढ़ेंगे. नई चीजें सीखने और अपनी कला-कौशल को बेहतर करने का मौका मिलेगा.
कामकाज में नए अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. लाभ के मौके बढ़ेंगे. किसी लालच में आकर फैसला लेने से बचें. प्रियजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. घूमने-फिरने या मनोरंजन की योजना बन सकती है.
शुभ अंक: 5, 6, 7, 9
शुभ रंग: आसमानी
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए कल का दिन कामकाज और आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा. परिवार के लोगों का साथ मिलेगा. घर के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचें. वरिष्ठ लोगों का सम्मान करें. जरूरी फैसले धैर्य से लें.
नौकरी और कारोबार में सकारात्मक स्थिति बनेगी. आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ सकते हैं. पुराने कारोबार या पारंपरिक काम में फायदा मिल सकता है. परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मजबूती आएगी. भावनात्मक मामलों में जल्दबाजी से बचें.
शुभ अंक: 2, 6, 7, 9
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
उपाय: हनुमान जी की पूजा-वंदना करें. सुंदरकांड का पाठ करें, लाल चीजों का दान करें.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए कल का दिन सामाजिक और पेशेवर मामलों में अच्छा रहेगा. लोगों के साथ संपर्क बढ़ेगा. आपकी बात को महत्व मिलेगा. साहस और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे. सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सा ले सकते हैं.
कार्यक्षेत्र में नए लक्ष्य मिल सकते हैं. वरिष्ठ लोगों से मुलाकात होगी. कारोबार में लाभ के अवसर बढ़ेंगे. आर्थिक योजनाओं को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा. दोस्तों और करीबियों का सहयोग मिलेगा. प्रेम और पारिवारिक रिश्तों में मिठास बढ़ेगी.
शुभ अंक: 1, 3, 7, 9
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड का पाठ करें. लाल वस्तुओं का दान करें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए कल परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. घर में मेहमान आ सकते हैं. अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. परिवार के लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा. जरूरी फैसले लेने में आसानी होगी.
नौकरी और कारोबार में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आपकी मेहनत और प्रतिभा की तारीफ होगी. आर्थिक मामलों में सक्रियता बढ़ेगी. बचत और बैंकिंग से जुड़े कामों पर ध्यान देंगे. रिश्तों में खुलकर बात करने से गलतफहमियां दूर होंगी.
शुभ रंग: समुद्री
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड का पाठ करें और लाल वस्तुओं का दान करें.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए कल मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं. रचनात्मक कामों में सफलता मिल सकती है. अपनी प्रतिभा के दम पर लोगों का ध्यान खींचेंगे. नई योजनाओं पर काम शुरू करने का मौका मिलेगा.
करियर और कारोबार में गति आएगी. योग्य लोगों से अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी, लेकिन निवेश या किसी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें. परिवार और प्रेम संबंधों में खुशी बनी रहेगी. प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे.
शुभ अंक: 6, 7, 9
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड का पाठ करें और लाल चीजों का दान करें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को कल कारोबार में सावधानी बरतनी होगी. कागजी काम और लेनदेन में किसी तरह की गलती न करें. जरूरी मामलों में धैर्य से काम लेना बेहतर रहेगा. बजट और निवेश से जुड़े मामलों में दबाव महसूस हो सकता है.
नौकरी में जल्दबाजी से बचें. अनावश्यक बहस और बातचीत से दूरी रखें. आर्थिक स्थिति मिली-जुली रह सकती है, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें. रिश्तों में अपनी बात रखते समय जिद से बचें. अपनों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें.
शुभ अंक: 6, 7, 9
शुभ रंग: चेरी रेड
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड का पाठ करें. लाल वस्तुओं का दान करें.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए कल करियर और कारोबार में तरक्की के मौके बनेंगे. कामकाज का स्तर बेहतर होगा. लाभ के अवसर बढ़ेंगे. नए लोगों से मुलाकात और बातचीत काम आ सकती है. आत्मविश्वास बढ़ेगा. लक्ष्य पर फोकस बना रहेगा.
नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. कारोबार में विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी. आर्थिक मामलों में लाभ होगा, लेकिन उधार देने से बचें. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी.
शुभ अंक: 3, 6, 7, 9
शुभ रंग: स्वर्णिम
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड का पाठ करें. लाल वस्तुओं का दान करें.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए कल का दिन कामकाज और आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा. वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा. कारोबार में नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा. पद और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है.
नौकरी में नए अवसर मिलेंगे. अधिकारियों का समर्थन मिलेगा. आर्थिक लाभ के मौके बनेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत नजर आएगी. परिवार में नजदीकियां बढ़ेंगी. रिश्तों में प्यार और विश्वास मजबूत होगा.
शुभ अंक: 6, 7, 8, 9
शुभ रंग: गहरा भूरा
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड का पाठ करें और जरूरतमंदों की मदद करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए कल भाग्य का साथ मिल सकता है. धार्मिक और शुभ कामों में रुचि बढ़ेगी. कामकाज में सुधार आएगा. कई मामले आपके पक्ष में बन सकते हैं. नई जगह घूमने या धार्मिक यात्रा का मौका मिल सकता है.
नौकरी और कारोबार में सक्रियता बनी रहेगी. आर्थिक लक्ष्य पूरे करने में मदद मिलेगी. लंबी अवधि की योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा. पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं.
शुभ अंक: 2, 4, 6, 7, 9
शुभ रंग: मूनलाइट
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड का पाठ करें और लाल वस्तुओं का दान करें.
मीन राशि
मीन राशि वालों को कल किसी भी काम में जल्दबाजी से बचना होगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. कामकाज में कुछ मामले अटक सकते हैं, इसलिए धैर्य के साथ आगे बढ़ें. परिवार से जुड़े मामलों पर ध्यान देना जरूरी होगा.
नौकरी और कारोबार में लेनदेन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें. किसी भी बड़े फैसले से पहले पूरी जानकारी लें. आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें. रिश्तों में भी किसी अनजान व्यक्ति की बातों पर तुरंत भरोसा न करें. अपनों के साथ बातचीत में संयम रखें.
शुभ अंक: 3, 6, 7, 9
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड का पाठ करें. लाल वस्तुओं का दान करें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू