पिलानी, विद्या विहार और मंड्रेला में शहरी निकाय चुनाव के लिए आज मतगणना हुई। पिलानी और विद्याविहार में निर्दलीयों का दबदबा रहा। पिलानी में वोटों की गिनती साबू कॉलेज में हुई। तीनों जगहों पर पार्षद पद के लिए 11 सितंबर को वोट डाले गए थे।
पिलानी में भाजपा 4, कांग्रेस 2 और निर्दलीयों ने 29 वार्ड में जीत हासिल की। वहीं विद्याविहार में भाजपा ने 4 और निर्दलयों ने 21 वार्ड में जीत हासिल की।
पिलानी में 75.38, विद्या विहार में 72.74 और मंड्रेला में 79.26 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया था।
पिलानी नगरपालिका में चेयरमैन का पद अनारक्षित वर्ग के लिए है। विद्या विहार में चेयरमैन का पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है, जबकि मंड्रेला में यह पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
विद्या विहार नगर पालिका में कुल 25 वार्डों के लिए 88 उम्मीदवार मैदान में किस्मत आजमा रहे थे। इनमें भाजपा के 13, कांग्रेस का 1 और 74 निर्दलीय या अन्य प्रत्याशी शामिल थे। मैदान में उतरे 74 निर्दलीयों में से 21 उम्मीदवारों ने बड़ी जीत हासिल की, वहीं कांग्रेस का एकमात्र उम्मीदवार भी अपनी सीट नहीं बचा सका।
पिलानी नगरपालिका के विजेता
विद्याविहार नगर पालिका के विजेताओं की लिस्ट
मंड्रेला नगर पालिका चुनाव: 79.26% मतदान के बाद 83 प्रत्याशियों का भाग्य दांव पर, मतगणना जारी
मंड्रेला नगर पालिका चुनाव के लिए मतगणना प्रक्रिया जारी है। कुल 25 वार्डों वाली इस नगर पालिका में 79.26 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया था। इस बार चुनाव मैदान में उतरे कुल 83 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला कुछ ही देर में साफ होने वाला है।
चुनाव का पूरा विवरण
कुल वार्ड: 25
कुल प्रत्याशी: 83
मतदान प्रतिशत: 79.26%
दलगत प्रत्याशियों की स्थिति
भारतीय जनता पार्टी (BJP): 17 प्रत्याशी
कांग्रेस (INC): 16 प्रत्याशी
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP): 02 प्रत्याशी
आम आदमी पार्टी (AAP): 01 प्रत्याशी
निर्दलीय / अन्य: 45 प्रत्याशी
मंड्रेला नगर पालिका में 45 निर्दलीय उम्मीदवारों के चुनावी मैदान में होने के कारण मुख्य राजनीतिक दलों- भाजपा और कांग्रेस के लिए समीकरण काफी दिलचस्प बने हुए हैं। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और जल्द ही वार्डवार आधिकारिक परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।
चुनाव को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में किया बदलाव
निकाय चुनाव मतगणना और गणेश चतुर्थी के चलते पिलानी में सोमवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। लोहारू रोड़ स्थित गणेश मन्दिर पर मेले को देखते हुए भगत सिंह सर्किल से लुहारू की ओर जाने वाले मार्ग और लुहारू से भगत सिंह सर्किल की ओर आने वाले मार्ग को पूर्णतः अवरुद्ध रखा जाएगा।
वहीं, साबू कॉलेज में नगर निकाय चुनाव की मतगणना होने के कारण बस स्टैंड से होकर राजगढ़ की ओर जाने वाला मार्ग भी पूरी तरह बंद रहेगा। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को बाईपास मार्ग का उपयोग करना होगा।
प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्गों से ही आवागमन करें और बंद रास्तों पर जाने से बचें। मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन सकती है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चालक और आमजन कृपया यातायात व्यवस्था में सहयोग करें और अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए पहले से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.