टी-20 सीरीज नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। टीम इंडिया मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 में जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी। हालांकि भारतीय टीम को एशियाई खेलों से पहले पांचवें गेंदबाज की पहेली भी सुलझानी होगी। पहले मुकाबले में भारत ने भले बड़ी जीत दर्ज की पर उसके पार्टटाइम गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए थे। एक समय दोहरे अंत तक सिमटती दिख रही अफगान टीम टीम 150 पार पहुंचने में सफल रही थी।
भारत के दोनों तेज गेंदबाजी ऑलराउंडरों नितीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे ने मिलकर तीन ओवर में 17.00 की इकोनॉमी से 51 रन लुटाए दिए थे। जबकि बाकी गेंदबाजों की इकोनॉमी 6.56 रही। कप्तान श्रेयस अय्यर को पांचवें गेंदबाज की भरपाई करने में काफी मशक्कत करनी होगी। क्योंकि दुबे और नितीश अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके। नितीश ने दो ओवर में 30 तो दुबे ने 21 रन रन दिए। अभिषेक ने भी एक ओवर किया। इस तरह तीनों ने मिलकर अपने चार ओवरों में 59 रन लुटाए। अर्शदीप, बुमराह, अक्षर पटेल और चक्रवर्ती के अच्छे प्रदर्शन से भारत को पांचवें गेंदबाजी के विकल्पों का खराब प्रदर्शन भारी नहीं पड़ा लेकिन भविष्य में टीम को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के कारण टीम में पांचवें विश्वसनीय गेंदबाजी विकल्प की कमी महसूस हो रही है।
बल्लेबाजी में अभिषेक ने तूफानी पारी से अपनी फॉर्म को लेकर उठ रही शंकाओं को दूर कर दिया। शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान ने अभ्यास के दौरान पीठ पर लगी मामूली चोट को दरकिनार कर अच्छी पारी खेली। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को हालांकि टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए बड़ी पारी खेलनी होगी। केरल के इस बल्लेबाज ने भारत की टी-20 विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उसके बाद उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। वह पिछली पांच पारियों में 43 रन बना पाए हैं। सैमसन को शानदार फॉर्म में चल रहे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें जल्द से जल्द बड़ा स्कोर बनाना होगा जिससे कि वह एशियाई खेलों के लिए अंतिम एकादश में अपनी जगह सुरक्षित बनाए रखें।
भारत के सामने अफगानिस्तान कहीं नहीं टिक पाया। उसके बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। अगर उसे भारत को कड़ी चुनौती देनी है तो बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। रहमानुल्लाह गुरबाज और कप्तान इब्राहिम जादरान को अच्छी शुरुआत दिलानी होगी। बाकी बल्लेबाजों को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। राशिद खान को भी अपनी फिरकी का कमाल दिखाना होगा।
————–
प्रसारण : शाम 7:30 बजे से
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर
——————–
आमने-सामने
कुल मैच : 10
भारत जीता : 9
अफगानिस्तान : 0
बेनतीजा : 1
——————
नंबर गेम
-58 रन दूर हैं सैमसन 1500 रन पूरे करने से। वह 67 मैचों में 1442 रन बना चुके हैं
-9 लगातार मैच भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीते हैं जो उसका संयुक्त रिकॉर्ड है
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play