खगड़िया के चौथम प्रखंड की चौथम पंचायत के नवादा में गणेश चतुर्थी के मौके पर मेले का आयोजन किया गया है। स्थानीय लोगों ने इसकी शुरुआत झांकी निकालकर की। भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी को गणेश चतुर्थी पर यह मेला लगाया गया है।
पहले चरण में ग्रामीणों ने झांकी निकाली। शाम को गणेश प्रतिमा की स्थापना पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की जाएगी। सोमवार को ग्रामीण युवाओं द्वारा सामाजिक नाटक ‘दो बूंद आंसू’ का मंचन किया जाएगा। साथ ही बंशीधर का कार्यक्रम भी होगा।
मंगलवार को मशहूर सिंगर गौरव ठाकुर और कल्पना मंडल अपनी प्रस्तुति देंगे। मेले की तैयारियां पूरे गांव और आसपास के लोगों के सहयोग से जोर-शोर से चल रही हैं।
अध्यक्ष रबेश कुमार सिंह, नीतीश भारती उर्फ बबलू, मुकेश कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, अमरजीत कुमार सिंह और टुनमुन कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और महिलाओं के लिए मीना बाजार भी खास आकर्षण हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.