टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर SUV नेक्सन के नेक्स्ट जनरेशन मॉडल पर तेजी से काम कर रही है। नई टाटा नेक्सन (Tata Nexon) के कई टेस्ट मॉडल हाल में सड़कों पर एक साथ नजर आए हैं। इन कारों को पूरी तरह कवर किया गया था, लेकिन नई तस्वीरों से SUV के डिजाइन में होने वाले बड़े बदलावों का अंदाजा मिल रहा है। नई नेक्सन मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा सीधी और बॉक्सी डिजाइन वाली हो सकती है। इसकी रूफलाइन पहले से ज्यादा सीधी और पिछला हिस्सा ज्यादा सीधा दिखाई दे रहा है। इससे कार के अंदर खासकर पीछे बैठने वालों के लिए ज्यादा जगह मिलने की उम्मीद है। नई नेक्सन के 2027 में लॉन्च होने की संभावना है।
नई नेक्सन में सबसे बड़ा बदलाव इसके साइड प्रोफाइल और बॉडी शेप में नजर आ रहा है। मौजूदा मॉडल की तुलना में नई SUV ज्यादा सीधी और चौकोर दिखाई दे रही है। इसकी रूफलाइन भी पहले से ज्यादा फ्लैट है, जबकि पीछे का हिस्सा अब कम कूपे जैसा नजर आता है। इससे रियर सीट पर बैठने वालों के लिए हेडरूम बढ़ सकता है। कार के व्हील आर्च पहले की तरह उभरे हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन दरवाजों और ग्लास एरिया के डिजाइन में बदलाव किया गया है।
नई स्पाई तस्वीरों में नेक्सन के पिछले हिस्से की झलक पहले से ज्यादा साफ मिली है। टेललैंप्स दोनों तरफ ऊपर की ओर लगाए गए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, टेलगेट मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी ज्यादा सीधा नजर आता है। पीछे की विंडस्क्रीन भी बड़ी दिखाई दे रही है और इसके ऊपर सामान्य रियर वाइपर लगाया गया है। रूफ स्पॉयलर भी नजर आया है। हालांकि, रियर बंपर को अभी पूरी तरह कवर किया गया है। सीधी रूफलाइन और ज्यादा वर्टिकल टेलगेट से बूट स्पेस बढ़ने की भी उम्मीद है।
नई Nexon में एक और छोटा लेकिन अहम बदलाव फ्यूल फिलर कैप की जगह को लेकर दिखा है। मौजूदा Nexon में यह दरवाजे के हैंडल से काफी नीचे है, जबकि नई SUV में इसे पीछे के क्वार्टर पैनल पर ऊपर की तरफ ले जाया गया है। यह लगभग दरवाजे के हैंडल की सीध में दिखाई देता है। देखने में यह छोटा बदलाव लगता है, लेकिन इससे संकेत मिलता है कि कार की बॉडी के अंदर भी बदलाव किए जा रहे हैं। पहले सामने आई तस्वीरों में केबिन की भी झलक मिली थी। टेस्ट कार में मौजूदा मॉडल का स्टीयरिंग, इंफोटेनमेंट स्क्रीन और क्लाइमेट कंट्रोल दिखे थे, लेकिन कार में टेस्टिंग इक्विपमेंट लगा था। इसलिए इन्हें प्रोडक्शन मॉडल का फाइनल डिजाइन मानना जल्दबाजी होगी।
पावरट्रेन की बात करें तो नई नेक्सन में मौजूदा 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। सीएनजी भी लाइनअप का हिस्सा बना रह सकता है। इसके अलावा नेक्सन EV को भी नई जनरेशन के साथ अपडेट किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इंजन, बैटरी, रेंज या फीचर्स को लेकर जानकारी नहीं दी है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला हुंडई वेन्यू, मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट और महिंद्रा XUV 3XO जैसी एसयूवी से रहेगा।
देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play