Bijnor News: आरकेएसएम पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर भाषा अध्यापकों को सम्मानित करने के साथ सुलेख, गीत, कविता व दोहा गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सोमवार को स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य आशाराम ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विद्यार्थियों ने हिंदी के विकास में योगदान देने वाले लेखकों व कवियों के बारे में जानकारी दी।कोऑर्डिनेटर कमलजीत सिंह नूर ने विद्यार्थियों से शुद्ध एवं प्रभावशाली भाषा का प्रयोग करने का आह्वान किया। सुलेख प्रतियोगिता में कक्षा 8 से उमंग, खुशी व शुभआकांक्षा, कक्षा 7 से आलिया व चित्रांश राजपूत, कक्षा 6 से अगम सैनी, आतिफ, कशिश व निहारिका, कनिष्का, कशिश, काव्य दिवाकर व कनिष्का सिंह तथा कक्षा 3 से अयारना ने अपनी अपनी कक्षा में स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को हिंदी अध्यापक सतेन्द्र कुमार, अर्पणा कौर, अंजू, नीशू रानी, वृंदा व नीतू त्यागी को उप प्रधानाचार्य स्वाति राजपूत ने सम्मानित किया।
संचालन ज्योति रानी ने किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play