नोवामुंडी,संवाददाता टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर एक कवि सम्मेलन के साथ हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थिति हुए। कार्यक्रम में गैर-हिंदी भाषी कर्मचारियों द्वारा हिंदी में अपनी स्वरचित कविताओं का सुंदर पाठ प्रस्तुत किया।कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका सुजाता के मनमोहक नृत्य से हुआ। हिंदी दिवस की महत्ता और इसके इतिहास पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्या शशिकला ने कहा कि हमारी राष्ट्रभाषा व राजभाषा के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर वर्ष 14 सितंबर को ”हिंदी दिवस” मनाया जाता है। हिंदी केवल हमारी भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है।
कवि सम्मेलन के मंच को अपनी उत्कृष्ट और भावपूर्ण काव्य-रचनाओं से समृद्ध करने में रंजन कुमार, अरविंद ठाकुर, प्रदीप दास, सचिन चंद्र साव, देवेंद्र कुमार देव, जे. रामा, हर्ष कुमार, संतोष कुमार गुप्ता तथा सुरेश पंडा का विशेष योगदान रहा।हिंदी शिक्षिका रीतिका राम ने बताया कि पिछले बीस वर्षों से लगातार विद्यालय परिसर में हिंदी दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन निर्बाध गति से किया जाता रहा है। विद्यालय में ”हिंदी पखवाड़ा” मनाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत आज से हुई है और इसका समापन 6 अक्तूबर को विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा। शिक्षिका अंतरा चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा संस्कृत शिक्षक सुरेश पंडा के सहयोग से वैदिक शांति पाठ गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play