Deoria News: महुआडीह(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बैतालपुर विकास खंड के रामपुर दुबे स्थित पैरामाउंट पब्लिक एकेडमी में सोमवार को हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हिंदी भाषा, साहित्य और व्याकरण से जुड़े सवालों में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता में हिंदी भाषा, साहित्य और सामान्य ज्ञान से जुड़े रोचक सवाल पूछे गए। विद्यार्थियों ने सटीक जवाब देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तनवीर फातिमा, आयुष मद्धेशिया, साफिया खान, अवनी सिंह, रिधान यादव, कुलदीप सैनी, आराध्या सिंह, अंकिता यादव, आदर्श यादव सहित अन्य छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक आनंद कुमार द्विवेदी ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। युवा पीढ़ी को हिंदी के संरक्षण और संवर्धन के साथ ही दैनिक जीवन में इसके अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लेना चाहिए। प्रधानाचार्य राजेंद्र आर. जानसन ने विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें प्रेरित किया। इस दौरान व्यवस्थापक राजीव राय, नीतू राय, नीलम सिंह, पवन द्विवेदी, कमलेश चौरसिया, रिसिराज द्विवेदी, अंकित द्विवेदी, फरहिन खान, परवीन खातून, अंजलि सिंह, प्राप्ति यादव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play