गणेश उत्सव में मां श्लोका संग नन्ही वेदा ने बांटा प्रसाद: पर्पल सूट-दो चोटी में बेहद क्यूट लगी मुकेश अंबानी की पोती, VIDEO – AajTak

Feedback
देश के सबसे मशहूर और अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ में हर साल की तरह इस बार भी गणेश उत्सव की जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है. अंबानी परिवार ने गणपति बाप्पा का स्वागत बेहद भव्य और ट्रेडिशनल अंदाज में किया. अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में गणेश उत्सव की रौनक देखते ही बन रही है. गणपति बप्पा के स्वागत से लेकर पूजा-पाठ और मेहमानों की खातिरदारी तक, पूरे परिवार का हर अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है.

इसी बीच अंबानी परिवार की एक नन्ही सदस्य ने अपनी मासूमियत से सबका दिल जीत लिया है. आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी की बेटी वेदा अंबानी अपनी मां के साथ गणेश उत्सव में नजर आईं, जहां वो बड़े ही प्यार से प्रसाद बांटती दिखाई दीं. इस वायरल वीडियो में श्लोका और उनकी नन्ही शहजादी बड़े ही प्यार और सादगी से पंडितों और मेहमानों को प्रसाद बांटती दिखाई दे रही हैं. वीडियो देख सभी लोग ये भी देख रहे हैं कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की पोती वेदा देखते ही देखते इतनी बड़ी हो गई कि सूट में नजर आ रही है.

मां श्लोका के साथ प्रसाद बांटती दिखी वेदा
सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार के गणेश उत्सव से सामने आई वीडियो में श्लोका अंबानी अपनी बेटी वेदा के साथ नजर आ रही हैं. पूजा स्थल पर श्लोका के साथ खड़ी नन्ही वेदा मेहमानों और पंडितों को प्रसाद बांटती दिखीं. वेदा का यूं अपनी मां के साथ प्रसाद बांटना बहुत ही प्यारा लग रहा है. उसकी मासूमियत और सादगी ने इस पूरे पल को और खास बना दिया.
वेदा अभी छोटी है, लेकिन जिस तरह वो अपनी मां के साथ गणपति उत्सव में शामिल होती दिखी, उससे लोगों की नजरें उस पर टिक गईं. अंबानी परिवार की इस नन्ही लाडली की क्यूटनेस की चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है.

पर्पल सूट और दो चोटियों में छाई नन्ही वेदा
गणेश उत्सव के लिए ना केवल नीता अंबानी, राधिका मर्चेंट और श्लोका अंबानी ने ट्रेडिशनल लुक कैरी किया, बल्कि अपनी दादी, मां और चाची की तरह ही नन्ही वेदा भी सूट में दिखाई दी. वेदा ने लाइट पर्पल यानी लैवेंडर शेड का एथनिक कुर्ता-पायजामा सेट पहना था. कुर्ते की नेकलाइन पर नजर आ रही बारीक कढ़ाई आउटफिट को खूबसूरत टच दे रही थी. इस पूरे लुक में वेदा बेहद मासूम और प्यारी लग रही थी.
वेदा के हेयरस्टाइल ने भी लोगों का ध्यान खींचा. उसके बालों को दो छोटी-छोटी चोटियों में बांधा गया था और बालों में क्यूट हेयर क्लिप्स लगाए गए थे. माथे पर लगी छोटी सी बिंदी उसके ट्रेडिशनल लुक को और निखार रही थी. पर्पल आउटफिट, दो चोटियां और चेहरे की मासूमियत ने वेदा के इस लुक को बेहद खास बना दिया.

येलो-ऑरेंज लुक में मां श्लोका भी लगीं बेहद खूबसूरत
बेटी वेदा के साथ श्लोका अंबानी का लुक भी देखने लायक था. गणेश उत्सव के लिए उन्होंने ब्राइट येलो और ऑरेंज शेड का खूबसूरत एथनिक आउटफिट चुना. उनके कुर्ते पर ट्रेडिशनल एम्ब्रॉयडरी और पैचवर्क का काम नजर आ रहा था, जो पूरे लुक को रॉयल और फेस्टिव टच दे रहा था.
खुले बाल, माथे पर बिंदी और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान के साथ श्लोका बेहद एलिगेंट लग रही थीं. मां-बेटी की ये जोड़ी बेहद प्यारी और खूबसूरत लग रही थी. 
A post shared by Ambani🇮🇳 (@ambani_no1family)
नन्ही वेदा के संस्कार ने जीता लोगों का दिल
अंबानी परिवार की हर पीढ़ी का अंदाज अक्सर सुर्खियों में रहता है, लेकिन नन्ही वेदा का प्यारा सा लुक लोगों को बहुत पसंद आया. जिस तरह वो अपनी मां के साथ खड़ी होकर प्रसाद बांटती नजर आई, उसे देखकर फैंस उनकी मासूमियत की तारीफ कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर लोग वेदा के इस क्यूट अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं. कई लोगों का ध्यान इस बात पर भी गया कि आकाश और श्लोका की नन्ही बेटी अब पहले से काफी बड़ी नजर आ रही है.  
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News