लगी हिन्दी की पाठशाला : बच्चों ने दिखाई वर्तनी की प्रतिभा – Hindustan

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। हिन्दी दिवस के अवसर पर सिटीजन फोरम की ओर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज प्रथम में हिन्दी की पाठशाला कार्यक्रम के अंतर्गत वर्तनी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हिन्दी शब्दों की शुद्ध वर्तनी का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में रोनिका ने प्रथम, शिवम गुप्ता ने द्वितीय तथा मुस्कान मद्धेशिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कोमल कुमारी, चंद्रकला गुप्ता, सत्यम विश्वकर्मा, प्रिंस प्रजापति और अखिलेश निषाद को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संरक्षक आरके मिश्रा ने कहा कि हिंदी केवल हमारी भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और राष्ट्रीय पहचान का महत्वपूर्ण आधार है। उपाध्यक्ष डॉ. घनश्याम शर्मा ने कहा कि भाषा की शुद्धता अच्छे व्यक्तित्व और प्रभावी अभिव्यक्ति की पहचान है।
सचिव डॉ. शान्तिशरण मिश्र, संगठन पशुपति नाथ तिवारी ने कहा कि फोरम द्वारा हिंदी दिवस को केवल एक दिन तक सीमित न रखते हुए हिंदी पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। प्रधानाध्यापक बैजनाथ सिंह और शिक्षक गणेश पटेल ने भी प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News