सीवन में गणेश महोत्सव शुरू,'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे गूंजा-सीवन: 11 दिवसीय आयोजन में उमड़ रहा आस्था का … – Dainik Bhaskar

रायबरेली के शिवगढ़ क्षेत्र के सीवन गांव में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू हो गया है। यहां ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा इलाका गूंज रहा है। यह आठवां गणेश महोत्सव है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष गोविंद नारायण तिवारी के नेतृत्व में यह आयोजन किया जा रहा है। आकर्षक ढंग से सजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। लोग भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
मंगलवार को अयोध्या से आए पंडित रमेश दास शास्त्री महाराज ने श्री गणेश पुराण का महत्व, भगवान गणेश की महिमा और पूजा विधि के बारे में बताया। उन्होंने अपनी बातों से श्रद्धालुओं को भक्तिमय माहौल में डुबो दिया।
इससे पहले सोमवार को ब्लाक प्रमुख कुंवर हनुमन्त प्रताप सिंह ने फीता काटकर गणेश प्रतिमा का अनावरण किया था।
समिति अध्यक्ष ने बताया कि 24 सितंबर को शोभायात्रा और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News