Etah News: गल्ला मंडी समिति परिसर स्थित मंडी समिति अध्यक्ष के गोदाम को चोर लाखों रुपये का माल चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर गोदाम मालिक और ने मामले की सूचना कोतवाली नगर पुलिस को दी गई। प्रतीक गुप्ता उर्फ संटू मंडी समिति अध्यक्ष है। बताया कि गोदाम मंडी परिसर में स्थित है। सोमवार रात को चोरों ने गोदाम को निशाना बनाया। चोर गोदाम में रखे 80 कट्टा सरसों के समेटकर मौके से फरार हो गए। मंगलवार सुबह जब गोदाम खोला गया तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। चोरी की जानकारी होते ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने गोदाम में रखे सामान की जांच करने के साथ ही चोरी गए माल का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। नगर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। गोदाम के आसपास रात के समय आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों के बारे में अहम सुराग मिल सकते हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play