Ara News: नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार सहार थाना क्षेत्र के एकवारी बस स्टैंड के पास पकड़े गये सभी धंधेबाज चरपोखरी में तीन ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार, नगदी भी बरामद आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान में सहार और चरपोखरी थानों की पुलिस ने आठ धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सूखे मादक पदार्थ (हेरोइन/ ब्राउन शुगर) के साथ नगदी, बाइक और मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की ओर से मंगलवार को यह जानकारी दी गयी है।
सहार थाने की पुलिस ने एकवारी बस स्टैंड के पास छापेमारी कर 11.97 ग्राम हेरोइन के साथ सात धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार मोबाइल और तीन बाइक भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार धंधेबाजों में नारायणपुर थाना क्षेत्र के वरुणा गांव निवासी रवींद्र पासवान के पुत्र प्रिंस कुमार, राज कुमार के पुत्र नवीन कुमार, गड़हनी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी हरेंद्र राय के पुत्र मुना कुमार, उसी गांव के मुरारी सिंह के पुत्र मंगल सिंह, सहार थाना क्षेत्र के अबगीला गांव निवासी फिरोज नट के पुत्र बादशाह नट, उसी गांव के निवासी मंसूर आलम के पुत्र नैयर हसन और चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरी गांव निवासी वीरेंद्र राम के पुत्र प्रमोद कुमार शामिल हैं।
एसपी अवधेश दीक्षित के अनुसार सहार थाने को सूचना मिली कि एकवारी गांव से कुछ लड़के अवैध मादक लेकर कहीं निकलने वाले हैं। इस आधार पर पुलिस ने एकवारी बस स्टैंड के पास वाहन चेकिंग शुरू की गयी। तभी पुलिस को देख तीन बाइक पर सवार सात लोग भगाने का प्रयास करने लगे। सशस्त्र बल के सहयोग से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 11.97 ग्राम हेरोइन और चार मोबाइल बरामद किया गया। जांच के दौरान बाइक भी चोरी की निकली। इसके बाद सातों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इधर, चरपोखरी थाने की पुलिस ने 3.13 ग्राम ब्राउन शुगर, 2100 रुपये नगद और मोबाइल एक साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह चरपोखरी थाना क्षेत्र के मानसागर गांव निवासी ददन साह का पुत्र सोनू कुमार है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मनैनी पिकेट के पास मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। चरपोखरी थाने की पुलिस ने रविवार को भी ब्राउन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। सभी के खिलाफ सहार और चरपोखरी थाने में केस दर्ज किया गया है। सभी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और तस्करी नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। …
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play