Ara News: -प्रभारी मंत्री, सांसद, विधान पार्षद और विधायक से लेकर जिले के आला अधिकारियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि अगिआंव, संवाद सूत्र। भोजपुर के अगिआंव प्रखंड के लसाढ़ी गांव स्थित शहीद स्मारक पर मंगलवार को आयोजित राजकीय समारोह के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया गया। साथ ही देश के प्रति शहीद सेनानियों के समर्पण की गाथा लोगों को बताई गई। स्मारक सहित आसपास के क्षेत्रों को विकसित करने पर जोर भी जनप्रतिनिधयों और जिला प्रशासन की ओर से दिया गया। अध्यक्षता शहीद स्मारक कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने की और मंच संचालन कल्याण पदाधिकारी मुकेश कुमार ने किया। इस दौरान श्रम संसाधन मंत्री सह भोजपुर जिला के प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, संसद सुदामा प्रसाद, एमएलसी सोनू राय, विधायक महेश पासवान, पूर्व विधायक अरुण यादव, प्रभुनाथ राम, पूर्व एमएलसी लालदास राय, डीएम मनेश कुमार मीणा, जिला पार्षद सदस्य फूलवंती देवी, प्रखंड प्रमुख मुकेश यादव, धर्मेंद्र यादव, बाबुनन्द यादव, योगानंद घोष सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इसके पूर्व अतिथियों की ओर से शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रीय गान गाकर कर्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद बारी-बारी से सभी ने शहीदों को याद करते हुए उनके देश के प्रति बलिदान को आत्मसात कर उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।
श्रम संसाधन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद स्मारक कमेटी की ओर से कार्य का प्रारूप तैयार कर हमें भेजा जाए, ताकि सरकार को अवगत कराते हुए आग्रह के साथ उक्त कार्य करवाया जा सके। संसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि संसद निधि से शहीद स्मारक पर हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था की जाएगी। गाइड लाइन में हुआ तो हमारी ओर से बनौली वर के नजदीक लसाढ़ी गांव वाली सड़क पर शहीद द्वार का भी निर्माण कराया जाएगा। अगिआंव विधायक ने कहा कि अगिआंव में शहीद द्वार का निर्माण व जी राम जी के तहत स्मारक के आसपास मिट्टी भराई का कार्य करवाने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं। भोजपुर डीएम मनेश कुमार मीणा ने कहा कि लसाढ़ी शहीद स्मारक की कमेटी बनाई जाए, जो प्रति माह बैठक कर शहीद स्मारक के विकास कार्य पर चर्चा कर कार्य का निर्धारण करे। मैं खुद भी इस कमेटी के माध्यम से यथासंभव विकास करने का प्रयास करूंगा।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री और डीएम की मौजूदगी में ही शहीद स्मारक और आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं होने पर नाराजगी जताई। मुकेश यादव ने जहां वर्षों से जर्जर अगिआंव-लसाढ़ी सड़क को चौड़ीकरण कर अगिआंव से लेकर बिहटा तक निर्माण की मांग की, तो वहीं पूर्व विधायक अरुण यादव ने कहा कि पिछले कई वर्षों से स्कूल के लिए जमीन देने को तैयार हूं, ताकि स्कूल का निर्माण हो सके। लेकिन प्रति वर्ष जिला प्रशासन की ओर से स्कूल बनवाने का वादा किया जाता रहा है, लेकिन अब तक इसे धरातल पर उतारा नहीं जा सका है। अन्य वक्ताओं ने शहीद स्मारक को पर्यटन से जोड़ने की मांग रखी, ताकि जिले के अलावा बिहार के अन्य हिस्सों के लोग लसाढ़ी में शहीद हुए सेनानियों के विषय में जान सकें।
कार्यक्रम के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। नेतृत्व अगिआंव सर्किल इंस्पेक्टर उमेश कुमार और गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत कर रहे थे। इस दौरान जिला मुख्यालय से महिला-पुरुष अतरिक्त पुलिस बल के साथ आसपास के कई थानों के पुलिस अफसर लगाये गये थे। साथ ही अगिआंव सीएचसी की दो मेडिकल टीमों को मौके पर रखा गया था, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play