Lucknow News: मानसरोवर मार्केट में महिला की हत्या, रेप की आशंका – Hindustan

Lucknow News: बाराविरवा स्थित मानसरोवर मार्केट में मंगलवार तड़के 30 वर्षीय महिला का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान राधा के रूप में हुई है। सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों को आशंका है कि दुष्कर्म के बाद राधा की हत्या की गई। पुलिस ने महिला की मां रेखा की तहरीर पर भोला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, एसीपी कृष्णानगर अभिषेक कुमार पांडेय और इंस्पेक्टर पीके सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पुलिस ने बताया कि राधा अक्सर मानसरोवर मार्केट स्थित लेबर मंडी के आसपास घूमती थी। प्रारंभिक जांच में उसके नशे की आदी होने की बात सामने आई है। आशंका है कि शराब के नशे में किसी ने सिर पर वार कर हत्या की है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पूछताछ के लिए लेबर मंडी में काम करने वाले कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.

पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार देर रात राधा का भोला नाम के मजदूर से शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने बताया कि भोला फरार है। उसकी मां और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दो अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ हो रही है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News