जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली में हिंदी और स्वच्छता पखवाड़े के तहत हुई प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मंगलवार को प्रभारी प्राचार्य आर.के. सिंह और शिक्षकों ने विजेताओं को उपहार देकर उनका हौसला बढ़ाया।
हिंदी पखवाड़े के तहत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। निबंध लेखन के वरिष्ठ वर्ग में कौशल कुमार और कनिष्ठ वर्ग में सूर्यांश शुक्ला पहले स्थान पर रहे। कविता सृजन के वरिष्ठ वर्ग में अवनीश अवस्थी और कनिष्ठ वर्ग में आदित्य व अल्तमस संयुक्त रूप से प्रथम रहे।
कहानी लेखन में वरिष्ठ वर्ग में अर्चित गुप्ता और कनिष्ठ वर्ग में अभय सिंह ने बाजी मारी। यात्रा वृत्तांत में वरिष्ठ वर्ग में युवराज सिंह और कनिष्ठ वर्ग में अमरजीत ने पहला स्थान हासिल किया।
स्वच्छता पखवाड़े के तहत भी प्रतियोगिताएं हुईं। निबंध लेखन के वरिष्ठ वर्ग में मो. गुफरान और कनिष्ठ वर्ग में सूर्यांश शुक्ला प्रथम रहे। कविता सृजन के वरिष्ठ वर्ग में अवनीश अवस्थी और कनिष्ठ वर्ग में विशाल पहले स्थान पर रहे।
स्लोगन लेखन के वरिष्ठ वर्ग में अल्तमस अली और कनिष्ठ वर्ग में दिव्यांशु ने जीत हासिल की। संवाद लेखन में वरिष्ठ वर्ग में मो. गुफरान और कनिष्ठ वर्ग में शिवांश गौड़ अव्वल रहे। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.