19 साल छोटी मनीषा कोइराला के प्यार में रहे नाना पाटेकर? राइटर ने खोला ऑफ-स्क्रीन रोमांस का राज – AajTak

Feedback
नाना पाटेकर का नाम बॉलीवुड के सीनियर एक्टर्स में लिया जाता है. 80 के दशक से उन्होंने अपनी एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाई. इस दौरान उनके अफेयर के भी चर्चे हुए. कहा जाता है कि नाना अपनी से 19 साल छोटी एक्ट्रेस मनीषा कोइराला के प्यार में थे. दोनों के बीच कुछ ना कुछ था, जो लोगों को दिखता तो था लेकिन साफ-साफ समझ नहीं आता था. अब ये प्यार था या दोस्ती, ये यकीन के साथ कोई नहीं बता सकता. 
नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला के इश्क को लेकर पहले भी कई लोग बात कर चुके हैं. अब बॉलीवुड की कई सारी फिल्में लिख चुके राइटर रणबीर पुष्प ने भी दोनों एक्टर्स के ऑफ-स्क्रीन रोमांस पर बात की. सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में उनसे नाना और मनीषा के रिश्ते का सच पूछा गया. रणबीर से पूछा गया कि जब दोनों एक्टर्स फिल्म अग्निसाक्षी में काम कर रहे थे, तब क्या दोनों के बीच रोमांस चल रहा था?
नाना-मनीषा के प्यार का क्या है सच?
तो इसपर उन्होंने कहा- कुछ तो था. अब वो दोस्ती थी या प्यार, ये भगवान ही जाने. लेकिन दोनों काफी करीब थे. उनके बीच अच्छी समझ थी. दोनों साथ में सीन करने से पहले उस पर चर्चा करते थे. आप उन दोनों की परफॉर्मेंस स्क्रीन पर देख सकते हैं. हालांकि, रणबीर पुष्प ने साफ किया कि उन्होंने कभी ये पता लगाने की कोशिश नहीं की कि दोनों के बीच दोस्ती और काम के अलावा भी कुछ था या नहीं.
उन्होंने कहा- बाद में मैंने अखबारों में इसके बारे में पढ़ा. लेकिन मैंने खुद कभी ऐसा कुछ नहीं देखा. आमतौर पर मैं अपने काम से काम रखता था, सेट पर कुछ सीन देखता था और फिर वहां से चला जाता था. बता दें कि रणबीर पुष्प ने नाना पाटेकर के साथ काफी काम किया था, और उनके साथ वो खूब सारा समय भी बिता चुके हैं. 
नाना की बेटी का रोल निभा चुकी थीं मनीषा कोइराला
नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला के बीच 19 साल का उम्र का अंतर है. दोनों ने पहली बार 1996 में संजय लीला भंसाली की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म खामोशी: द म्यूजिकल में साथ काम किया था. इस फिल्म में मनीषा ने नाना के किरदार की बेटी का रोल निभाया था. इसी साल दोनों अग्निसाक्षी में भी साथ नजर आए. इसके बाद 1998 में वो पार्थो घोष की फिल्म युगपुरुष में एक बार फिर साथ काम करते दिखे. लेकिन फिर उनकी जोड़ी कभी साथ नहीं दिखी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News