एडीजी के दौरे से पहले एसपी ने आटा थाने की परखी व्यवस्था – Hindustan

आटा। संवाददाता एडीजी के प्रस्तावित दौरे से पहले मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने आटा थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी के थाने पहुंचते ही पुलिसकर्मियों में हलचल रही। उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय और अभिलेखों की स्थिति परखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसपी ने अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, ड्यूटी एवं गश्त संबंधी अभिलेख, विवेचना से जुड़े दस्तावेज और शिकायत रजिस्टर की जांच की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं, मुकदमों की प्रगति और शिकायतों के निस्तारण की स्थिति भी देखी। थाने में दर्ज मामलों में कार्रवाई की स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।

एसपी ने थाना परिसर में साफ-सफाई, कार्यालय की व्यवस्था और अभिलेखों के रखरखाव को भी देखा। उन्होंने क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए। महिला संबंधी शिकायतों में तत्काल कार्रवाई और फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा।एसपी ने पुलिसकर्मियों से ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि थाने आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए और उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News