Bareily News: मिशन शक्ति वर्कशॉप में महिला अधिकारों पर हुई चर्चा – Hindustan

Bareily News: जनपद के सभी थानों पर संचालित मिशन शक्ति केंद्रों में नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षित करने के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पुलिस लाइन स्थित रवींद्रालय में सोमवार से शुरू हुए इस प्रशिक्षण का उद्देश्य मिशन शक्ति केंद्रों के कर्मियों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करना और महिला संबंधी शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशील एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करना है। मंगलवार को आयोजित प्रशिक्षण सत्र में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मानविकी विभागाध्यक्ष एवं मल्टीलिंगुअल स्टडी सेंटर के समन्वयक प्रोफेसर अनीता त्यागी ने प्रतिभागियों को महिला सशक्तिकरण, मिशन शक्ति, घरेलू हिंसा, साइबर सुरक्षा और डिजिटल साक्षरता जैसे विषयों की जानकारी दी।

उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और वर्तमान समय में उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षण के दौरान महिला पुलिस कर्मियों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति जागरूकता बढ़ाने संबंधी जानकारी भी दी गई।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News