सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। तीज पर्व के दौरान नेपाल में मंदिर में उमड़ी भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने के आरोप में नेपाल पुलिस ने आठ भारतीय महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कपिलवस्तु नगरपालिका-1 स्थित तौलेश्वर मंदिर परिसर से हिरासत में लिया।
डीएसपी रिपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को तीज के अवसर पर तौलेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान सीसीटीवी निगरानी कक्ष में तैनात पुलिसकर्मियों ने भीड़ में कुछ महिलाओं की गतिविधियां संदिग्ध देखीं। सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस कार्यालय और वार्ड पुलिस कार्यालय, तौलिहवा की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। चोरी के आरोप में आठ महिलाओं को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। बताया कि आरोपियों के पास से चोरी से संबंधित दस्तावेजी साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को तौलिहवा स्थित कपिलवस्तु जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां पुलिस ने मामले की जांच पूरी करने के लिए सात दिन की हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग की है।
बताया कि गिरफ्तार महिलाओं की पहचान उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की रहने वाली रिता देवी (35) सरदार नगर चौरीचौरा गोरखपुर, अनिता देवी (30) पोकरी दुसवा कैम्पियरगंज,उषा देवी (35) शोहरतगढ़ सिद्दार्थ नगर , गीता देवी (32) चौरीचौरा, उषा देवी (25) श्याम देउरवा परतावल महराजगंज, शीला (24), काजल 20 उस्का बाजार सिद्धार्थनगर और राजमती (50) आनन्द नगर महराजगंज के रूप में हुई है। बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play