गोरखपुर से काठमांडू पहुंचे दो भारतीय समेत तीन गांजे के साथ गिरफ्तार – Hindustan

सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल में हवाई मार्ग से प्रवेश करने वाले यात्रियों की प्रोफाइलिंग के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गौचरन शाखा की टीम ने काठमांडू में थाई गांजे के साथ म्यांमार की एक महिला को गिरफ्तार किया। बाद में मामले की जांच के दौरान गोरखपुर के रहने वाले दो भारतीय नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया।
एनसीबी के अनुसार म्यांमार की नागरिक जिन जिन फ्यो (29) को काठमांडू के सोहराखुट्टे स्थित वार्ड नंबर 16 के एक होटल से पकड़ा गया। उसके पास मौजूद सूटकेस की तलाशी लेने पर थाईलैंड का गांजा बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जिन जिन फ्यो सिंगापुर में बढ़ई का काम करती थी। वह सिंगापुर से वियतनाम पहुंची, जहां कथित तौर पर उसे एक म्यांमार नागरिक ने गांजे से भरा सूटकेस दिया। इसके बाद वह कैथे पैसिफिक एयरवेज से वियतनाम से हांगकांग होते हुए काठमांडू पहुंची और सोहराखुट्टे के एक होटल में ठहरी।
जांच आगे बढ़ने पर एनसीबी टीम को गोरखपुर निवासी बरकतुल्लाह (30) और यूसुफ खान (25) के बारे में जानकारी मिली। ब्यूरो के अनुसार दोनों गांजे से भरा सूटकेस लेने के लिए गोरखपुर से काठमांडू पहुंचे थे और उसी होटल के कमरे में गए, जहां जिन जिन फ्यो ठारी हुई थी। इसके बाद एनसीबी टीम ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रवक्ता एवं सूचना अधिकारी एसपी दुर्गा राज रेग्मी के अनुसार मामले में आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News